फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Woman constable beaten up Moradabad, Five youths molested her night, pushed her into drain

मुरादाबाद से हैरान करने वाला वीडियो: महिला सिपाही से पांच युवकों ने की अभद्रता, एक ने धक्का देकर नीचे गिराया

Sun, 01 Dec 2024 02:09 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 01 Dec 2024 02:09 PM IST
सार

मुरादाबाद में महिला सिपाही के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन
Woman constable beaten up Moradabad, Five youths molested her night, pushed her into drain
महिला सिपाही की पिटाई - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में महिला सिपाही के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अधिकारियों को दी शिकायत में बताया कि घटना उस समय हुई जब वह मकान मालिक के घर जा रही थीं। रास्ते में चक्कर की मिलक तिराहे पर समोसे की दुकान के पास कुछ अज्ञात युवकों ने उन्हें रोका और दुर्व्यवहार किया।

विज्ञापन


शिकायत के अनुसार, पांच से छह युवकों ने महिला सिपाही को रोककर उनकी मोटरसाइकिल स्टार्ट करने के लिए कहा। मना करने पर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। शिकायत में इरफान, सालिम और अन्य को नामजद किया गया है। आरोप है कि इन युवकों ने उन्हें नाली में घसीटकर धक्का दिया और गाली-गलौज की।
विज्ञापन



एक आरोपी ने उसे गलत नियत से छूने और गला दबाने की कोशिश की। हमले के दौरान पीड़िता के सिर को दीवार पर मारा गया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। पेट में भी लात मारी गई। शिकायत में बताया गया कि स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और युवकों को रोका।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता के पुलिस में तैनात होने की जानकारी मिलने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। शिकायत पर सिविल लाइंस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।


पुलिस का कहना है कि मामले की जांच तेज कर दी गई है और नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों से भी घटना के संबंध में जानकारी ली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed