फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   woman commits suicide in domastic strife

घरेलू कलह में महिला साड़ी के फंदे पर झूली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
woman commits suicide in domastic strife
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र के नया गांव में एक फैक्टरी कर्मी का शव शुक्रवार की दोपहर साड़ी से बने फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अंदेशा है कि घरेलू कलह में फैक्टरी कर्मी ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, संभल के बनियाठेर के काजू बेहटा गांव में रहने वाले शीशपाल (55) दिल्ली रोड स्थित एक फैक्टरी में नौकरी करते थे। नया गांव में वह एक मकान में परिवार के साथ किराए पर रहते थे। पुलिस को परिवार ने बताया कि शीशपाल शुक्रवार को घर पर ही थे। 11 बजे दामाद अजय और बेटी शिवानी बरेली से आई थी। उनकोे विदा करने के बाद वह घर पर शराब लेकर आए। घर में शराब पी और पत्नी को कमरे से बाहर जाने को कहा। काफी देर बाद जब शीशपाल कमरे से बाहर नहीं आए तो किरन ने कमरे का दरवाजा खटखटाया। लेकिन शीशपाल ने अंदर से जवाब नहीं दिया। इसके बाद अनहोनी की आशंका पर किरन ने आसपास के लोगों को बुलाया। खिड़की से झांककर देखा तो पंखे पर किरन की साड़ी से बने फंदे पर शीशपाल का शव लटका हुआ दिखाई दिया। पड़ोसियों ने धक्का देकर दरवाजा खोल दिया। इसके बाद शव को फंदे से नीचे उतारा। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी। एसएचओ मझोला रुपेंद्र गौड ने बताया कि मामला घरेलू विवाद में आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की सही वजह का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed