फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Woman brutally murdered in amroha naked body found

यूपी: घर में घुसकर महिला की बेरहमी से हत्या, ऐसे हाल में मिला शव, देखकर पुलिस भी हैरान

Sun, 13 Mar 2022 10:41 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 13 Mar 2022 10:41 AM IST
सार

अमरोहा के एक गांव में शनिवार की रात महिला की घर में सोते समय सिर पर वार कर हत्या कर दी गई। उसका शव निर्वस्त्र अवस्था में पड़ा मिला। दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। 

विज्ञापन
Woman brutally murdered in amroha naked body found
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में महिला की हत्या का मामला सामने आया है। शव निर्वस्त्र अवस्था में मिलने पर दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, आदमपुर थाना इलाके के गांव में शनिवार की रात महिला की घर में सोते समय सिर पर वार कर हत्या कर दी गई। उसका शव निर्वस्त्र अवस्था में पड़ा मिला। दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


आदमपुर थाना इलाके के एक गांव में किसान का परिवार रहता है। घर गांव के बाहरी छोर पर बना हुआ है। शनिवार की रात को किसान खेत पर फसल की सिंचाई करने के लिए गया था। इस बीच घर पर उसकी 25 वर्षीय पत्नी और दो बच्चे सोए हुए थे। रात में किसी समय अज्ञात आरोपियों ने महिला की हत्या कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिर पर ईंट से मारकर हत्या करने की बात सामने आई है। रविवार की तड़के किसान खेत से लौटा तो उसकी पत्नी मृत अवस्था में पड़ी हुई थी। शरीर पर कोई कपड़ा भी नहीं था। सिर में गहरे चोट के निशान मिले। महिला का शव निर्वस्त्र मिलने के कारण दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। 

घटना के किसान के परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। महिला के मायके वाले भी पहुंच गए। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कृपाल सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। 

पुलिस ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी सतीश चंद्र पांडेय ने बताया कि महिला की हत्या के मामले में जांच-पड़ताल की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed