फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   witness record his virson in kanth violence case

कांठ बवाल प्रकरण में केस के वादी ने दर्ज कराए बयान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 02:55 AM IST
विज्ञापन
witness record his virson in kanth violence case
मुरादाबाद। कांठ के बहुचर्चित बवाल प्रकरण में सोमवार को एमपी/एमएलए स्पेशल कोर्ट में केस के वादी ने अपने बयान दर्ज कराए हैं। अदालत ने सुनवाई के लिए अगली तारीख एक मार्च तय की है।
विज्ञापन

सात साल पहले कांठ थानाक्षेत्र के गांव अकबरपुर चैदरी में धार्मिक स्थल पर लाउडस्पीकर बजाने को लेकर काफ ी विवाद हुआ था। जिसमें एक पक्ष की ओर से गांव में महापंचायत आयोजित की गई थी। जिसमें बवाल हो गया था। इस मामले में पुलिस की ओर से तीन केस दर्ज कराए थे। जिसमें कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह, भाजपा के नगर विधायक रितेश गुप्ता समेत भाजपा के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को आरोपी बनाया गया था। इस केस की सुनवाई एमपी एमएलए स्पेशल कोर्ट में चल रही है। जिसमें सोमवार को तत्कालीन एसओ राज कुमार शर्मा ने कोर्ट पहुंचकर अपने बयान दर्ज कराए। वर्तमान में राजकुमार शर्मा एसओजी प्रभारी बिजनौर हैं। कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह व नगर विधायक रितेश गुप्ता की हाजिरी माफी उनके अधिवक्ता द्वारा पेश की गई। जबकि अन्य आरोपी कोर्ट में हाजिर हुए हैं। अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 1 मार्च 2021 की तारीख तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed