{"_id":"62572623615b8b482c327f22","slug":"witness-complete-in-chajlatt-issue-city-news-mbd424681321","type":"story","status":"publish","title_hn":"छजलैट प्रकरण :- वादी पक्ष की गवाही पूरी , आरोपी रखेंगे अपना पक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छजलैट प्रकरण :- वादी पक्ष की गवाही पूरी , आरोपी रखेंगे अपना पक्ष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। छजलैट के चौदह साल पुराने जाम लगाने और भड़काऊ भाषण देने के मामले में बुधवार को वादी पक्ष की गवाही पूरी हो गई। पत्रावली में अब आरोपितों के बयान दर्ज किए जाएंगे। अदालत ने केस की अगली सुनवाई 22 अप्रैल नियत की है। इस मामले में रामपुर के सपा विधायक समेत अन्य सपा नेता आरोपित हैं।
थाना छजलैट में जनवरी 2008 को हुई घटना के अनुसार रामपुर के सपा विधायक आजम खां से जुड़ा है। घटनाक्रम के अनुसार वह एक समारोह में परिवार सहित शामिल होने के लिए अपनी कार से जा रहे थे। तब छजलैट में वाहन चेकिंग के दौरान उनकी कार को रोक लिया गया था। आरोप है कि वाहन के कागजात चेक किए जाने और शीशे पर लगी काली पन्नी हटाने को लेकर आजम खां का वहां मौजूद पुलिस कर्मियों से विवाद हो गया था। इस विवाद की सूचना पर आसपास जनपद के अन्य सपा नेता भी मौके पर आजम खां के समर्थन में पहुंच गए थे। जिन पर आरोप लगा था कि इन नेताओं ने अपने भाषणों से जनता को भड़काया और मार्ग भी अवरुद्ध कर दिया था। पुलिस को भीड़ पर काबू करने के लिए लाठीचार्ज का भी सहारा लेना पड़ गया था। उक्त मुकदमे की सुनवाई एमपी एमएलए स्पेशल मजिस्ट्रेट स्मिता गोस्वामी की अदालत में की जा रही है। विशेष लोक अभियोजक मोहनलाल विश्नोई ने बताया कि बुधवार को वादी पक्ष की ओर से गवाही पूर्ण करा दी गई है। जिसमें मुकदमे के विवेचक समेत 8 गवाहों ने अदालत में अपने बयान दर्ज कराए हैं। यह वह गवाह थे, जो घटना के वक्त मौके पर मौजूद थे। अदालत ने अब आरोपितों के बयान के लिए आगामी 22 अप्रैल नियत की है।