फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Wishing the brothers long life and happiness by doing Mangal Tilak

भाइयों को मंगल तिलक कर उनकी लंबी उम्र और खुशहाली की कामना की

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Wishing the brothers long life and happiness by doing Mangal Tilak
मुरादाबाद। कोरोना संक्रमण काल भैया दूज का पर्व पहले की तरह पूरे उत्साह और हर्षोल्लास से मनाया गया। बहन -भाइयों ने एक दूसरे के यहां जाकर ये पर्व मनाया। बहन ने भाई को मंगल तिलक कर उनकी खुशहाली की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को रक्षा का वचन दिया।
विज्ञापन

कोरोना की वजह से दो साल से ये पर्व सादगी के साथ मनाया जा रहा था, लेकिन इस बार पहले की तरह जबर्दस्त उत्साह देखा गया। बुद्धि विहार, रामगंगा विहार, आशियाना कालोनी, मानसरोवर कालोनी सहित शहर की कई कालोनियों में महिलाओं ने मंदिर ,पार्क और एक दूसरे के घर संयुक्त रुप से बैठकर भैया दूज की कथा सुनी। कोरोना की वजह से दो साल से संयुक्त रुप से कथा नहीं सुनी जा रही थी।
विज्ञापन

कथा के बाद महिलाओं, युवतियों ने अपने भाइयों को मंगल तिलक किया और उनकी लंबी उम्र और परिवार की खुशहाली की कामना की। भाइयों ने भी तिलक के बाद अपने सामर्थ्य के हिसाब से बहनों को उपहार और नेग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार त्योहार को लेकर लोगों का उत्साह कितना जबर्दस्त था इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता था कि अधिकांश बसें यात्रियों से भरी हुई थी। इस बार भैया दूज से अगले दिन रविवार होने की वजह से भी नौकरी पेशा भी राहत महसूस कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed