{"_id":"616099738ebc3e05d03bb6a0","slug":"winter-is-ten-days-away-due-to-delay-in-withdrawal-of-monsoon-city-news-mbd405506357","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसून वापसी में देरी से दस दिन दूर हुई सर्दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसून वापसी में देरी से दस दिन दूर हुई सर्दी
विज्ञापन
मुरादाबाद। अक्तूबर शुरू होते ही ठंड का अहसास होना शुरू हो जाता है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। अभी तक उमस भरी गर्मी पड़ रही है। इस संबंध में मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मानसून वापसी एक सप्ताह देरी से होगी। इस वजह से इस बार सर्दी भी एक सप्ताह देरी से आएगी।
अक्सर अक्तूबर शुरू होते ही मौसम में बदलाव नजर आने लगता है। सुबह के वक्त ठंड का अहसास होने लगता है। घरों में कूलर एसी की जरूरत महसूस नहीं होती। लेकिन, इस बार अक्तूबर में भी जुलाई जैसी गर्मी पड़ रही है। एसी, कूलर चल रहे हैं। इस संबंध में पंत विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि सामान्यत: सितंबर 20 सितंबर के बाद मानसून लौटना शुरू हो जाता है। लेकिन, अब दो साल से मानसून की वापसी अक्तूबर के पहले सप्ताह में शुरू होती है।
इस साल पांच अक्तूबर से राजस्थान से मानसून की वापसी शुरू हुई है। मुरादाबाद में इसकी वापसी 10-12 अक्तूबर तक संभावित है। जब तक मानसून वापस नहीं होता, जब तक मौसम में नमी बनी रहती है। इसी वजह से बरिश होती है और मौसम चिपचिपा रहता है। 12 अक्तूबर तक मुरादाबाद से मानसून वापस लौटने के बाद मौसम पूरी तरह साफ होना शुरू होगा और मौसम से नमी हटने के बाद मौसम में बदलाव शुरू होगा। इसलिए मुरादाबाद और आसपास के क्षेत्रों में 15 से 20 अक्तूबर तक सुबह और रात के वक्त हल्की सर्दी का अहसास होना शुरू होगा। पिछले साल की तुलना में इस साल 7 से 10 दिन देरी से मानसून वापस लौटेगा, इसलिए इस बार सर्दी भी एक सप्ताह देरी से आएगी।
विज्ञापन
पांच दिनों तक साफ रहेगा मौसम
मौसम वैज्ञानिक आरके सिंह ने बताया कि अगले सप्ताह के पांच दिन तक मौसम एकदम साफ रहेगा। इसी सप्ताह मुरादाबाद से मानसून की वापसी होगी, इसके बाद मौसम और अधिक साफ हो जाएगा। फिलहाल गर्मी कम नहीं होगी। तामपान 32 से 34 डिग्री तक रहेगा।