फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   70-year record of winter broken in Moradabad

सर्दी का सितमः मुरादाबाद में टूटा 70 साल का रिकॉर्ड, जन-जीवन अस्त-व्यस्त

Sun, 29 Dec 2019 01:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Sun, 29 Dec 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
70-year record of winter broken in Moradabad
मुरादाबाद के दिल्ली रोड पर सुबह दस बजे छाया कोहरा - फोटो : अमर उजाला

पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पारा गिरने से मुरादाबाद में शनिवार साल का सबसे ठंडा दिन रहा। तापमान गिरकर 3.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जिसने इस दिन का सत्तर साल का रिकार्ड तोड़ दिया।

विज्ञापन


दिन भर आसमान में कोहरे की चादर छाई रही। कड़ाके की ठंड से लोगों की कंपकंपी छूटती रही, जनजीवन अस्त व्यस्त रहा।
शनिवार को मुरादाबाद का न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तामपान 8.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

दिन भर आसमान में घना कोहरा छाया रहा। सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। दिन भर लोग कांपते रहे। गर्म कपड़ों से भी राहत नहीं मिली। शाम होते ही मौसम में और अधिक सर्द हो गया। ठंड के कारण पैरों में गलन महसूस की गई।
विज्ञापन


सुबह व शाम के समय लोग अलाव के सहारे बैठे नजर आए। अलाव तापकर ठंड को दूर करने का प्रयास किया। दिन भर ठंड से राहत नहीं मिली। अधिक ठंड के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बर्फीली हवाओं का असर मैदान पर
पहाड़ी क्षेत्र में जबरदस्त बर्फवारी हो रही है। पहाड़ी, बर्फीली हवाओं से मैदानी इलाके कांप उठे हैं। मुरादाबाद में शनिवार को न्यूनतम तापमान का असर आम जनजीवन पर पड़ा। लोग ठंड के कारण घरों में कैद होकर रहे गए। जरूरी काम से ही बाहर निकले। सड़क, पार्क, गली मोहल्ले खाली खाली नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed