{"_id":"6238d18c00557f709745199e","slug":"wine-smugglar-arrested-city-news-mbd422206732","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर खूब बेची अवैध शराब, अब पकड़े गए आरोपी तस्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर खूब बेची अवैध शराब, अब पकड़े गए आरोपी तस्कर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। आबकारी और कटघर पुलिस की संयुक्त टीमों ने अवैध शराब बनाने वाली फैक्टरी का पर्दाफाश किया है। टीम ने पिता-पुत्र समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर इनकी निशानदेही पर अवैध शराब, फर्जी क्यूआर कोड और ढक्कन व अन्य सामान बरामद किया है। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में कबूला है कि वह होली पर काफी मात्रा में अवैध शराब तैयार कर बेच चुके हैं।
एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया और जिला आबकारी अधिकारी एमपी सिंह ने सोमवार दोपहर पुलिस लाइन में अवैध शराब बनाने वाली फैक्टरी का खुलासा है। उन्होंने बताया कि रविवार रात कटघर पुलिस और आबकारी की संयुक्त टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थीं। इसी दौरान कटघर के भदौड़ा निवासी नरोत्तम और मझोला के मझोली निवासी मलखान सिंह को रफ्तार ब्रांड के 48 क्वार्टर के साथ गिरफ्तार किया गया। इन दोनों से पूछताछ के बाद टीम ने दस सराय में अनिल उर्फ घनश्याम के घर दबिश दी। यहां से अनिल उर्फ घनश्याम, मझोला के चंदननगर निवासी बबलू सक्सेना और कटघर के भदौड़ा निवासी नरोत्तम के अभिषेक सागर को गिरफ्तार कर लिया। टीम को मौके से रफ्तार ब्रांड के 97 क्वार्टर और शराब बनाने के लिए प्रयोग किया जाने वाला 30 लीटर ईएनए(एक्ट्रा न्यूट्रल एल्कोहल)। इसके अलावा कैपिटल ब्रांड के 46 खाली क्वार्टर, 84 नकली क्यूआरकोड, 216 ढक्कन बरामद किए गए हैं। आरोपियों ने पूछताछ में कबूला है कि उन्होंने होली त्योहार पर अवैध शराब बनाकर सप्लाई की थी। सोमवार दोपहर बाद पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।