फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   wine shop tender today

मंडल में शराब की दुकानों का आवंटन आज

Mon, 19 Mar 2018 05:40 PM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 19 Mar 2018 05:40 PM IST
विज्ञापन
wine shop tender today
शराब की दुकानों के टेंडर आज - फोटो : demo pic
मंडल केपांचों जिलों में छह सौ से अधिक शराब की दुकानों के लिए कड़ी सुरक्षा में सोमवार शाम पांच  बजे से लेकर सात बजे तक जिला पंचायत परिसर में आन लाइन लाटरी निकाली जाएगी। इस दौरान आवेदन की रसीद और फोटो परिचय पत्र केसाथ ही प्रवेश कर सकेंगे। दुक ान आवंटन की प्रौिरान जिलों में डीएम और एसएसपी की देखरेख में होगी। मंडल मुख्यालय पर कमिश्नर आवंटन प्रक्रिया की मानिटरिंग करेंगे।
विज्ञापन


मुरादाबाद जिले में शराब की 265 दुकानों के लिए जिला पंचायत परिसर में लाटरी की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। जबकि अमरोहा, संभल, बिजनौर और रामपुर जिलों में लाटरी की प्रक्रिया इन जिलों के कलक्ट्रेट परिसर में होगी। जिला आबकारी अधिकारी कुलदीप मिश्रा ने बताया कि मुरादाबाद जिले में 265 शराब की दुकानों के लिए  4014 आवेदन आए हैं। इनमें से देसी शराब की  157, अंग्रेजी शराब की 60 और बियर की 61 दुकानें हैं। इनके अलावा एक मॉडल शाप भी है, जबकि देसी शराब की 13 दुकानों के लिए एक भी आवेदन नहीं आया है।
विज्ञापन


शेष दुकानों के लिए फिर से आवेदन मांगे जाएंगे। लाटरी के जरिए शराब की दुकानों का आवंटन कंप्यूटर के जरिए आन लाइन होगा। यह व्यवस्था एनआईसी के माध्यम से करैाई जा रही है। एक व्यक्ति के नाम से एक दुकान का आवंटन होने के बाद स्वत: ही उसका नाम दूसरी दुकान से हट जाएगा। यानी कि एक व्यक्ति को सिर्फ एक ही दुकान मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शराब की दुकान के लिए क्रेज- दस साल बाद जिले में शराब की दुकान के लिए आवंटन प्रक्रिया होने के कारण लोगों में ज्यादा क्रेज है। यहां के ठेकेदार, उद्यमी और कारोबारी भी प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से शराब कारोबार से जुड़ने का प्रयास कर रहे हैं। यहां तक कि अब तक काबिज स्पेशल जोन वाली कंपनी ने भी अपने लोगों के नाम से काफी मात्रा में आवेदन करा दिए हैं। यह तो लाटरी प्रक्रिया में पता चलेगा कि शराब की दुकान किस किस को मिलेेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed