{"_id":"5a075c8b4f1c1b86698bae0f","slug":"wife-with-lover-murdered-her-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध संबंधों में बाधक बना तो पति को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध संबंधों में बाधक बना तो पति को मार डाला
मुरादाबाद/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Nov 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
गला घोंटा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनाठेर के महमूदपुर माफी गांव से पांच सितंबर से लापता कंपनी कर्मी नारायण (35) की अवैध संबंध में बाधक बनने पर पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर हत्या कर दी। आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ। आरोपियों की निशानदेही पर शनिवार दोपहर को मझोला के टीपीनगर में एक नाले से शव बरामद किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घाेंटकर हत्या की पुष्टि हुई है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि महमूदपुर माफी गांव में रहने वाले नारायण सिंह की शादी 12 साल पहले ग्राम सौंदा थाना कुंदरकी में रहने वाली प्रेमवती से हुई थी। नारायण सिंह छह नवंबर को संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। कई दिन तक सुराग नहीं लगने पर उसके भाई सूखा राम ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें नारायण की पत्नी प्रेमवती और उसकी बहन के देवर एवं प्रेमी राजकुमार पुत्र हेमराज निवासी ग्राम बटुआ थाना नखासा जिला संभल को नामजद कराया था।
मैनाठेर पुलिस ने पहले प्रेमवती और राजकुमार को हिरासत लिया। पूछताछ में पुलिस को प्रेमवती ने बताया कि राजकुमार से चार साल से उसके अवैध संबंध थे। राजकुमार के अक्सर घर में आने का नारायण विरोध करता था और उसको दोनों के संबंधों पर शक हो गया था। पांच नवंबर की देर रात जब नारायण सिंह रात आठ बजे नौकरी से घर आकर सो गया तो रात को करीब 10 बजे फोन कर प्रेमवती ने राजकुमार को बुलाया। दोनों ने नारायण की गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
इसके बाद दोनों रात को शव के पास बैठे रहे। छह नवंबर की सुबह शव को बोरी में भरा और गांव से बाहर निकल आया। रास्ते में एक मालवाहक को रुकवाया और बोरी में सब्जी बताकर शव को उसमें लाद लिया। इसके बाद शव को आरटीओ ऑफिस के निकट नाले में डालकर भाग गया। शनिवार की दोपहर में राजकुमार की निशानदेही पर शव बरामद कर लिया गया। राजकुमार का कहना है कि अगर वह नारायण की हत्या नहीं करता तो नारायण एक दिन उसकी हत्या करवा देता। मैनाठेर कोतवाल ध्रुव कुमार ने बताया कि रविवार को दोनों का चालान कर दिया जाएगा।