{"_id":"6164a7f18ebc3e0ec11fb982","slug":"wife-take-poition-city-news-mbd405849815","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति के डांटने पर महिला ने खाया जहर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति के डांटने पर महिला ने खाया जहर, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। मूंढापांडे थानाक्षेत्र में पति के डांटने पर एक महिला ने जहर खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने महिला का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों की सुपुर्दगी में सौंप दिया है।
पुलिस के मुताबिक, जहर खाकर आत्महत्या करने वाली महिला चम्पा देवी (25) मूंढापांडे के नवाबपुरा गांव निवासी थी। चम्पा देवी के तीन बच्चे लवी (05), अनुष्का (04) अनुष्का और निधि (01) हैं। बताया जा रहा है कि चम्पा का अपनी चचेरी सास से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। तब पति रामवीर सिंह ने भी चम्पा को ही डांट दिया था। रविवार रात पति के डांटने से क्षुब्ध होकर महिला ने जहर खा लिया। उसने घर में उल्टियां की तो परिजनों से पूछताछ की। तब उसने जहर खाने की बात कही। जिससे परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजन चम्पा को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे और भर्ती करा दिया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
मूंढापांडे थाना प्रभारी संजय कुमार पांचाल ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।