फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   wife of teacher suicide

शिक्षक के पत्नी ने पंखे से लटक कर आत्महत्या की

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
wife of teacher suicide
पाकबड़ा। बृहस्पतिवार सवेेेरे थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर ध्यान सिंह गांव में एक निजी स्कूल के शिक्षक की पत्नी कमरा बंद करके पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली है। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा गया। घटना की सूचना पाकर पुलिस के आला अफसरों ने मौके पर जाकर घटना स्थल का निरीक्षण किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेेजा है। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुला लिया है। माहिला के आत्महत्या के कारणों की जांच पुलिस कर रही है।
विज्ञापन

पाकबड़ा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर ध्यान सिंह निवासी घनश्याम सिंह एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक है। घनश्याम सिंह की शादी आठ साल पहले सुषमा के साथ हुई थी। घनश्याम सिंह के दो बच्चे शिजल (5)और स्पर्श (3) है। सुबह चार बजे घनश्याम सिंह खेतों की तरफ टहलने निकल गए। घर मे पत्नी सुषमा और दोनों बच्चे थे। सुबह आठ बजे के आस पास बच्चों की नींद खुली तो देखा कि माँ पंखे से लटकी हुई है। बच्चों की चीख पुकार सुनकर घर व आस पड़ोस के लोग जमा हो गए। उधर सूचना मिलते ही घनश्याम सिंह भी खेत से घर आ गया। सूचना मिलते ही पाकबड़ा पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुला लिया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुँचकर साक्ष्य एकत्र किये। सूचना मिलते ही सीओ हाईवे देश दीपक सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर दोनों मासूम बच्चों शिजल व स्पर्श का रो रोकर बुरा हाल है। सुषमा ने फांसी क्यो लगाई। इसकी जानकारी नही हो सकी है। थाना प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया कि महिला के सुसाइड का पता नही चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आत्महत्या की वजह साफ हो पायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed