{"_id":"664783da9e35f414d200b949","slug":"wife-of-head-constable-appealed-to-asp-for-justice-in-chandausi-2024-05-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"साहब... मुझे न्याय चाहिए: हेड कांस्टेबल की पत्नी की ASP से गुहार, पति और उसकी प्रेमिका से बताया जान का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहब... मुझे न्याय चाहिए: हेड कांस्टेबल की पत्नी की ASP से गुहार, पति और उसकी प्रेमिका से बताया जान का खतरा
Fri, 17 May 2024 09:52 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौसी
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौसी
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 17 May 2024 09:52 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के चंदौसी में हेड कांस्टेबल की पत्नी ने एएसपी से न्याय की गुहार लगाई है। आरोप है कि उसका पति और उसकी तथाकथित प्रेमिका उसे जान से मारने की धमकी दे रही है।
विज्ञापन
पुलिस (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
बिजनौर जनपद में तैनात हेड कांस्टेबल की पत्नी ने अपने पति और उसकी तथाकथित प्रेमिका से जान को खतरा बताया है। पुलिस उपाधीक्षक को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
चंदौसी के ओपीजीएम स्कूल के निकट रहने वाली अनीता यादव ने बताया कि उसका पति हेड कांस्टेबल के पद पर पुलिस विभाग में है। वर्तमान में उसकी तैनाती बिजनौर जनपद में है। उसके पति के अवैध संबंध बदायूं जनपद के एक गांव की महिला से चल रहा है। वह उसे अपनी पत्नी बताता है, जबकि उसके पति ने अभी तक तलाक नहीं लिया है।
विज्ञापन
आरोपी बच्चों के पालन पोषण और घर के खर्चे के लिए भी कोई पैसा नहीं देता है। आरोप है कि उसने अपने पति को दो महीने पहले उसी महिला के साथ चंदौसी के शक्तिनगर वाले आवास पर आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा था। जिसकी शिकायत उसने चंदौसी कोतवाली समेत विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से की थी।
विज्ञापन
लेकिन इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। पीड़िता का कहना है उसका परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। मानसिक रूप से सभी परेशान रहते हैं। आरोप है कि उसका पति और उसकी तथाकथित प्रेमिका उसे जान से मारने की धमकी दे रही है।