{"_id":"68c5dbd412cd9a089a0389fa","slug":"while-constructing-a-shed-the-contractor-fell-down-due-to-breaking-of-cement-sheet-and-got-injured-kanth-news-c-277-1-smbd1007-110266-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: शेड डालते समय सीमेंट की चादर टूटने से नीचे गिरा ठेकेदार, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: शेड डालते समय सीमेंट की चादर टूटने से नीचे गिरा ठेकेदार, घायल
Sun, 14 Sep 2025 02:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Sun, 14 Sep 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
कांठ। शेड डालते समय सीमेंट की चादर टूटने से ठेकेदार नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी से प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
कांठ में चेतरामपुर मार्ग स्थित जहीर आलम का ईंट भट्ठा है। उसके पास ही उनकी भूमि पर शेड डालने का कार्य चल रहा है। शनिवार को मजदूर सीमेंट की चादर का शेड डालने का कार्य कर रहे थे। ऊपर उनका ठेकेदार इकबाल (28) पुत्र पप्पी निवासी बड़ा बाजार थाना अमरोहा भी खड़ा था, अचानक सीमेंट की चादर टूट गई, जिससे इकबाल करीब 50 फिट नीचे जमीन पर आ गिरा। जिससे वह घायल हो गया। साथी मजदूर उसे इलाज के लिए सीएचसी लेकर आए, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद इकबाल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।