फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   When the police stopped him during checking

Moradabad News: पुलिस ने चेकिंग में रोका तो युवक ने बाइक में लगा दी आग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Dec 2023 02:15 AM IST
विज्ञापन
When the police stopped him during checking
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मझोला क्षेत्र में दिल्ली रोड पर मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे चौधरी चरण चौक के पास वाहन चेकिंग कर रही यातायात पुलिस ने बाइक सवार को रोक लिया। तीन सवारी में पुलिस कर्मियों ने चालान किया तो युवक भड़क गया और उसने बाइक में आग लगा दी। गनीमत रही कि वहां मौजूद लोगों ने पानी डालकर आग बुझा दी। टीएसआई की ओर युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।

अमरोहा जनपद के हसनपुर थाना क्षेत्र के ओसा माफी गांव निवासी अमरीश कश्यप मझोला के लाइन पार में किसी रिश्तेदारी में आया था। सोमवार शाम वह अपनी पत्नी कृति कश्यप और एक रिश्तेदार को बाइक पर बैठा कर अपने घर लौट रहा था। शाम करीब साढ़े पांच बजे वह दिल्ली रोड पर चौधरी चरण सिंह चौक से गुजर रहा था। इसी दौरान वहां चेकिंग कर रहे टीएसआई राम कुमार और अन्य पुलिस कर्मियों ने उसे रोक लिया और बाइक साइड में लगाने में कहा। पुलिस कर्मियों का कहना है कि अमरीश शराब के नशे में था। उसने चालान करने पर बाइक में आग लगाने की धमकी दी। पुलिस कर्मियों ने तीन सवारी पर उसका चालान कर दिया। इससे गुस्साएं अमरीश ने बाइक में आग लगा दी। वहां मौजूद लोगों ने पानी डालकर आग बुझा दी। इसकी जानकारी मिलने पर टीआई अनुराधा सिंघल और धर्मेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद अमरीश ब्रेथ एनालाइजर से चेकिंग कराई। जिसमें अल्होकल की पुष्टि हुई है। इसकी जानकारी मिलने पर मझोला थाना प्रभारी संजय पांचाल भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस अमरीश को पकड़कर थाने ले गई। टीआई अनुराध सिंघल ने बताया कि अमरीश के खिलाफ सरकारी कार्य में बांधा डालना और पुलिस कर्मियों के साथ अभद्रता करने में केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed