फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Wheat procurement center opened at sealed warehouse

सील हुए गोदाम पर खोल दिया गेहूं खरीद केंद्र

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Wheat procurement center opened at sealed warehouse
बिलारी में गन्ना समिति कार्यालय परिसर में स्थित सील हुए गोदाम पर ही सरकारी गेहूं खरीद केंद्र खोल दिया गया। यहां गेहूं क्रय केंद्र का बैनर भी लगा दिया, लेकिन तौल शुरू नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी की ओर से बिलारी क्षेत्र के लिए मौजूदा सीजन में जो सरकारी गेहूं खरीद केंद्र स्वीकृत किए गए हैं, उनमें से खाद्य विभाग का एक गेहूं केंद्र सहकारी गन्ना समिति बिलारी परिसर के गोदाम पर खोला गया है। इस गोदाम पर खाद्य विभाग ने गेहूं खरीद केंद्र खोलने का बैनर लगा दिया है, लेकिन केंद्र संचालन से संबंधित कोई सामग्री अभी तक यहां नहीं भेजी गई है।
विज्ञापन

केंद्र का कार्यालय जिस कक्ष में खोला जाना है और जिस गोदाम में खरीदा हुआ गेहूं रखा जाना है उसमें गन्ना समिति के ताले पड़ हुए हैं।
सहकारी गन्ना विकास समिति बिलारी के विशेष सचिव आरके पाठक ने बताया कि उनके कार्यभार से पूर्व में तैनात सचिव द्वारा 18 फरवरी को धान क्रय केंद्र लगने वाले गोदाम और कार्यालय को सील कर गन्ना समिति का ताला लगवा दिया गया है। खाद्य और विपणन विभाग द्वारा वर्ष 2005 में समिति का जो गोदाम सरकारी धान और सरकारी गेहूं खरीद केंद्र के लिए काम में आने हेतु किराए पर लिया गया है उसका अब तक भुगतान नहीं किया गया है जिसका किराया लगभग एक लाख 88 हजार रुपये हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर खाद्य विभाग के सरकारी गेहूं क्रय केंद्र प्रभारी मनोज शुक्ला ने बताया कि गेहूं क्रय केंद्र पर खरीद शुरू करने के लिए यहां सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं। उन्हें एक दिन पहले ही गोदाम और कार्यालय पर गन्ना समिति के ताले लगे होने की जानकारी मिली है। अपने विभाग के उच्चाधिकारियों को पूरी स्थिति से अवगत करा दिया गया है। शीघ्र ही किराया अदायगी करके समस्या का समाधान निकाला जाएगा और क्रय केंद्र पर गेहूं खरीद शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed