फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   wedding procession did not come in Moradabad bride kept waiting girl gave complaint alleging sexual harassment

पहले प्यार फिर शादी से इनकार: बरात और दूल्हे का इंतजार करती रही दुल्हन, शाम को आई ऐसे खबर, थाने पहुंच गई युवती

Mon, 03 Jul 2023 11:04 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 03 Jul 2023 11:04 AM IST
सार

मुरादाबाद में एक युवक ने शादी का झांसी देकर युवती का यौन शोषण किया। बाद में दोनों के परिवार शादी के लिए तैयार हो गए। रविवार को बरात आनी थी। लेकिन बरात नहीं आई। दुल्हन दूल्हे का इंतजार करती रही। युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन
wedding procession did not come in Moradabad bride kept waiting girl gave complaint alleging sexual harassment
फाइल फोटो

विस्तार

मुरादाबाद के कुंदरकी के एक गांव निवासी युवक ने पड़ोसी गांव की युवती के साथ नजदीकियां बढ़ाईं। पांच साल तक दोनों में प्रेम प्रसंग चलता रहा। इस दौरान युवक ने निकाह की बात कहते हुए युवती से शारीरिक संबंध भी बना लिए। उपहार में दो मोबाइल भी दिए। 
विज्ञापन


डेढ़ माह पूर्व राज उजागर होने पर युवती के परिवार ने कार्रवाई की बात कही तो युवक के पिता ने दोनों का निकाह कराने पर सहमति दे दी। दो जुलाई यानी रविवार को बरात आनी थी। दुल्हन तैयार हुई, मेहमान आए। बरात के स्वागत की तैयारियां की गईं, लेकिन शाम तक न बरात आई और न दूल्हा। 
विज्ञापन


जानकारी करने पर पता चला कि दूल्हे के घर पर ताला लगा है और परिजन फरार हैं। इसके बाद रविवार देर शाम युवती ने परिजनों संग थाने पहुंचकर युवक और उसके परिजनों के खिलाफ तहरीर दी। युवती ने युवक पर शारीरिक शोषण करने का भी आरोप लगाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव में रविवार को बरात आनी थी। सुबह से ही दुल्हन के घर में निकाह की तैयारियां चल रही थीं। मेहमान आ चुके थे। खाने का इंतजाम हो चुका था। दुल्हन भी सजधज कर तैयार थी। बेटी को देने के लिए पिता ने घर-गृहस्थी का सामान भी मंगवा लिया था। मेहमान और गांव वाले खाना खा चुके थे। 

देर शाम तक दूल्हा बरात लेकर नहीं आया। फोन पर संपर्क का प्रयास किया लेकिन, बात नहीं हुई। गांव जाकर देखा तो युवक के घर पर ताला लगा था और परिजन फरार थे। 

इसकी जानकारी मिलने पर निकाह की सारी तैयारियां धरी रह गईं। मेहंदी लगाए बैठी दुल्हन भी मायूस हो गई। इसके बाद थाने पहुंचकर तहरीर दी। थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

आरोपी युवक ने युवती के भाइयों से कर ली थी दोस्ती
युवक ने युवती को प्रेमजाल में फंसाने के बाद उसके दो भाइयों से भी दोस्ती कर ली थी। जिसके बाद उसका घर में आना-जाना हो गया था। चोरी छिपे युवती को गिफ्ट भी दिए और दोनों में नजदीकियां बढ़ती चली गईं। जब प्रेम-प्रसंग का राज उजागर हुआ तो दोनों पक्षों से समझौते का दौर शुरू हो गया था। उसी के बाद शादी तय हुई थी, लेकिन ऐन वक्त पर युवक व उसके परिवार ने धोखा दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed