फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Weather Update: Sunday was the hottest day of the season, mercury in Moradabad was 41 degrees

Weather Update: रविवार रहा सीजन का सबसे गर्म दिन, मुरादाबाद का पारा 41 डिग्री.. चूरू के बराबर रहा तापमान

Mon, 06 May 2024 10:32 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 06 May 2024 10:32 AM IST
सार

मुरादाबाद में गर्मी का सितम जारी है। रविवार अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान का चुरू और मुरादाबाद का तापमान बराबर रहा। 

विज्ञापन
Weather Update: Sunday was the hottest day of the season, mercury in Moradabad was 41 degrees
लाइनपार में तेज धूप से बचने के लिए दुपट्टा लपेटकर जातीं किशोरियां। - फोटो : संवाद

विस्तार

गर्मी के शुरुआती सीजन में अब तक रविवार को तापमान सबसे ज्यादा रहा। रविवार को अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले 28 अप्रैल को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहा था। 

विज्ञापन


पिछले चार दिन बादलों की आवाजाही से तापमान की बढ़ोतरी थमी हुई थी, लेकिन अब मौसम शुष्क होते ही पिछले 24 घंटे में तापमान ने तीन डिग्री सेल्सियस की छलांग लगा दी। रविवार को सुबह से ही तेज गर्मी हो रही थी।
विज्ञापन


घरों से बाहर निकलते ही गर्म हवा के थपेड़े लग रहे थे। रविवार को अवकाश होने की वजह से ज्यादातर लोग घरों में ही रहे। बहुत आवश्यक काम होने पर ही वह बाहर निकले। शाम छह बजे तक गर्म हवा ने बेहाल किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के अधिकारियों के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। सुबह वातावरण में नमी 35 फीसदी थी, जो शाम को घटकर सिर्फ 19 फीसदी रह गई। पश्चिम से पूरब दिशा में हवा की गति 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा रही।

राजस्थान के चूरू के बराबर तापमान 
राजस्थान में रविवार को चूरू जिले का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सिसय था। वहीं श्रीगंगानगर का 41.1, जोधपुर में 41.1, जैसलमेर में 40.8, जयपुर 40.2, चित्तौड़गढ़ में 40.2, अजमेर में 39.7 और उदयपुर में 37 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

पहाड़ पर बादल और नमी भरी हवा की वजह से तापमान में राहत थी। आने वाले दिनों में मौसम गर्म ही रहेगा। शुष्क रहने की वजह से हवा गर्म हो जाएगी। सोमवार तक तेज धूप रहने का अनुमान है। एलनीनो वर्ष होने की वजह से इस बार अप्रैल में पश्चिमी विक्षोभ का असर नहीं रहा है। अब कम से कम 15 से 20 दिन तगड़ी लू चलेगी। सामान्य दिनों में यह छह से सात दिन चलती है। यह सामान्य से दो गुना से ज्यादा है। चुभने वाली धूप रहेगी। -डॉ. आरके सिंह, पंतनगर विश्वविद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed