फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   havoc of summer in moradabad

मुरादाबादः गर्मी की झेल रहे मार, बूंदाबांदी से राहत के आसार

Wed, 10 Jun 2020 03:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Wed, 10 Jun 2020 03:54 AM IST
विज्ञापन
havoc of summer in moradabad
demo pic - फोटो : अमर उजाला।

भीषण गर्मी की मार झेल रहे शहरवासियों को एक-दो दिन में इससे राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने बादल छाने और बूंदाबांदी होने की संभावना व्यक्त की है। उनका कहना है कि मौसम में बदलाव आएगा और गर्मी से राहत मिलेगी। प्री मानसून 18 जून से आने का अनुमान व्यक्त किया है।

विज्ञापन

आंशिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ता का कहना है कि एक-दो दिन बाद मौसम बदलेगा, उससे भीषण गर्मी से राहत मिल जाएगी।

बादलों की आवाजाही शुरू होगी। स्थानीय प्रभाव भी रहेगा। इन दिनों दक्षिणी-पूर्वी हवाएं होंगी। उनमें इतनी गर्माहट नहीं होगी। इसके अलावा कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मानसून 20 जून के बाद ही आएगा। मुरादाबाद में करीब 11 सौ मिलीमीटर बारिश होती है। उस हिसाब से सामान्य बारिश होगी।
विज्ञापन


पंत नगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि अभी उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। इससे वातावरण में नमी खत्म हो गई है। इसकी वजह से इतनी ज्यादा गर्मी हो रही है। बुधवार से खाड़ी की तरफ से दक्षिण पूर्वी हवाएं होंगी। इससे बूंदाबांदी के आसार हैं। आगामी चार दिन तक बादल और हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो मिली मीटर बारिश का अनुमान है। इस स्थिति में कहीं बारिश होती भी है और कई बार सिर्फ बादल आकर ही रह जाते हैं। प्री मानसून का प्रभाव 18 जून से शुरू हो सकता है। अभी बंगाल की खाड़ी में जो चक्रवात बन रहा है, उससे मानसून की उत्तर भारत की तरफ बढ़ने की गति तेज हो जाएगी। राजकीय इंटर कालेज स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के डाटा रीडर निसार अहमद अंसारी ने बताया कि अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। तेज धूप की वजह से वातावरण में नमी कम हो गई है। सुबह के समय वातावरण में आर्द्रता 64 फीसदी थी, जो शाम को घटकर 48 फीसदी रह गई।


दो गुना हो गया शहर का वायु प्रदूषण
अनलाक में आवागमन बढ़ने और फैक्टरियों में कार्य शुरु होने का असर पर्यावरण पर होने लगा है। 31 मई तक 73 दर्ज किया गया वायु गुणवत्ता सूचकांक मंगलवार को बढ़कर 142 एक्यूआई हो गया। इसमें भारी कणों का स्तर पीले रंग पर पहुंच गया। पीएम 2.5 तो कुछ समय के लिए लाल और नारंगी स्तर को भी छू गया। नेशनल एयर क्वालिटी इंडेक्स के अनुसार पीएम 2.5 का अधिकतम स्तर 326 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर, न्यूनतम 63 और औसत 142 दर्ज किया गया। पीएम 10 का स्तर अधिकतम 162, न्यूनतम 64 और औसत 98 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर रहा। नाइट्रोजन ऑक्साइड, नाइट्रोजन थायराड, सल्फरडाई ऑक्साइड, कार्बन मोनोऑक्साइड का स्तर हरे रंग के आस-पास रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed