फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   weather

आंधी बारिश में दीवार छत पर गिरी, पांच लोग घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
weather
मुरादाबाद। बुधवार देर रात आई आंधी-बारिश में पड़ोसी की दीवार एक कच्चे मकान की टिन की छत पर गिर गई। जिसमें तीन बच्चों समेत चार लोग दब गए। तेज आवाज पर पहुंचे लोगों ने घायलों को निकाल कर निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

नागफनी थानाक्षेत्र के नवाबपुरा में परवीन का मकान है। उनके तीन बच्चे फरीन, मरियम और शावेज है। इनका मकान कच्चा है। छत के नाम पर लोहे की टिन पड़ी है। बुधवार देर रात तेज आंधी शुरू हो गई। इस दौरान पड़ोसी की दीवार टिन पर जाकर गिर गई। इससे मकान की टिन टूटकर घर में सो रही परवीन और उनके बच्चों के ऊपर जा गिर गई। जिससे चारों टिन और दीवार के मलबे में दबकर घायल हो गए। आवाज सुनकर पहुंचे मोहल्ले वालों ने घायलों को बाहर निकालकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। इसके अलावा अगवानपुर में एक किसान छत से गिरकर घायल हो गया। यहां रहने वाला रोहिताश (40) बुधवार रात छत सो रहा था। देर रात करीब डेढ़ बजे तेज आंधी और बारिश होने पर वह उठकर नीचे जा रहा था। इसी बीच वह दस फीट नीचे जाकर गिरा। मां शकुंतला देवी गिरने से बाल-बाल बच गईं। परिवार के लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed