फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Weather changed in the night, it rained

Moradabad News: रात में बदला मौसम, हुई झमाझम बारिश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 May 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
Weather changed in the night, it rained
मुरादाबाद।
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद मंगलवार को मौसम में बदलाव आ गया। दिन में तेज हवा ने तापमान को सामान्य बनाए रखा तो वहीं शाम को झमाझम बारिश ने गर्मी से राहत दी। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि बुधवार को भी ऐसा ही वातावरण बने रहने की संभावना है।
मंगलवार सुबह से मौसम साफ था और चटख धूप खिली थी। इसकी वजह से भीषण गर्मी से शहरवासी परेशान थे। दोपहर में धूप तेज थी, लेकिन तेज हवा चलने से गर्मी से कुछ राहत मिली। शाम को मौसम बदलने लगा और आसमान में बादल छा गए। रात करीब दस बजे बारिश शुरू हुई। झमाझम बारिश ने गर्मी से राहत दी। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा और अधिकतम तापमान सामान्य रहा। सुबह वातावरण में नमी 49 फीसदी थी, जो शाम को 46 फीसदी दर्ज की गई। हवा की गति 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा रही।
विज्ञापन

पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार तक पश्चिमी विक्षोभ का असर रहने की संभावना है। बुधवार को तेज हवाओं और गरज के साथ कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। हालांकि बादल छाने का अनुमान ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed