फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Waterlogging on the old garden-Sitapuri route

Moradabad: पुरानी बगिया- जयंतीपुर मार्ग पर भरे गंदे पानी में गिरे बाइक सवार, लोगों ने दोनों को बमुश्किल बचाया

Wed, 31 Jan 2024 04:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Wed, 31 Jan 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging on the old garden-Sitapuri route
गंदे पानी में मोबाइल खोजता युवक - फोटो : संवाद

डबल फाटक नेता कॉलोनी के पास पुरानी बगिया कॉोलनी से सजयंतीपुर जाने वाले मार्ग पर करीब 50 मीटर क्षेत्र में जल भराव के कारण आसपास की कॉलोनियों के लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। जल भराव वाली सड़क पर कई जगह गड्ढे भी हैं जिसमें गिर कर कई लोग चोटिल हो चुके हैं।

विज्ञापन


मंगलवार को पार्कर रोड निवासी बाइक सवार पवन कुमार जल भराव वाले मार्ग को पार करते समय बाइक समेत गिर गया। इस दौरान उसकी जेब में रखा मोबाइल भी पानी में गिर गया जो काफी खोजने के बाद भी नहीं मिल सका।
विज्ञापन


आसपास रहने वाले अजय कुमार, राकेश कुमार, रोहिन सैनी, रमेश, नरेश सैनी, सेवाराम प्रजापति, सोहन, इस्लाम, मंगल सिंह, ओमप्रकाश, नीतू, रेखा, रेनू, नेमवती, भागवती, सोनू व विनोद समेत कई लोगों ने बताया कि पड़ोस में बहने वाला नाला बुरी तरह चोक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बार शिकायत के बाद भी नगर निगम प्रशासन इसकी सफाई नहीं करा सका है। इसके अलावा सड़क भी नीची है। उसे भी निगम प्रशासन ठीक नहीं करा रहा है। जिसके कारण नाले का पानी ओवरफ्लो होकर मार्ग में भर जाता है।


लोगों ने बताया कि यह समस्या पिछले कई माह से बनी हुई है, लेकिन निगम के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे क्षेत्र के लोगों में रोष है। स्कूल जाने वाले बच्चों को भी खतरा बना रहता है। क्षेत्र के लोगों ने नगर निगम प्रशासन से समस्या समाधान कराने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed