फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Ward boy dies due to heart attack not from side effects of vaccine says postmortem report

मुरादाबाद: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा, वैक्सीन के दुष्प्रभाव से नहीं हुई थी वार्ड ब्वॉय की मौत

Mon, 18 Jan 2021 10:54 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 18 Jan 2021 10:54 AM IST
विज्ञापन
Ward boy dies due to heart attack not from side effects of vaccine says postmortem report
कोरोना वैक्सीन - फोटो : PTI
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में कोरोना वायरस की वैक्सीन लगने के बाद हुई वार्ड ब्वॉय की मौत के मामले में सोमवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है कि उसकी मौत कोरोना वैक्सीन के दुष्प्रभाव से नहीं, बल्कि दिल का दौरा पड़ने के कारण हुई थी। इस रिपोर्ट के आने के बाद देश भर के डॉक्टरों और सरकार पर लोगों का भरोसा बढ़ गया है।
विज्ञापन


मालूम हो कि मुरादाबाद जिला अस्पताल के वार्ड ब्वॉय की रविवार शाम अचानक मौत हो गई थी। शनिवार को वार्ड ब्वॉय को कोरोना का टीका लगा था। रविवार को सीने में दर्द और सांस लेने में परेशानी होने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


डॉक्टर ने उसी समय बताया था कि मृतक के लक्षण हार्ट अटैक जैसे थे। उन्होंने आशंका जताई थी कि मौत की वजह हार्ट अटैक हो सकती है। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी अब मौत की वजह स्पष्ट हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


46 वर्षीय महिपाल सिंह जिला अस्पताल में वार्ड ब्वॉय के पद पर तैनात थे। उनकी ड्यूटी सर्जिकल वार्ड में चल रही थी। वह परिवार के साथ टाउन हॉल स्थित सरकारी आवास में रहते थे। परिवार में पत्नी, दो बेटे और एक बेटी है। 

परिजनों के मुताबिक शनिवार को उन्हें कोरोना का टीका लगाया गया था। रविवार को सीने में दर्द और सांस लेने पर परेशानी होने परजिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां चेकअप के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया था। 


इसके बाद परिजन शव लेकर घर आ गए थे। वहीं जानकारी होने पर सीएमओ और अन्य अधिकारी महिपाल सिंह के घर पहुंचे। महिपाल के बेटे विशाल का कहना है कि शनिवार रात में पिता को परेशानी महसूस हो रही थी। सुबह को उन्हें 101 डिग्री बुखार भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed