फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Waiting for five hours on the second day, 52 teachers got school

दूसरे दिन भी पांच घंटे का इंतजार, 52 शिक्षकों को मिले स्कूल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Waiting for five hours on the second day, 52 teachers got school
मुरादाबाद। बेसिक शिक्षा विभाग में परस्पर अंतर्जनपदीय स्थानांतरण से आए शिक्षकों को बुधवार को स्कूल आवंटित किए गए। वेबसाइट में समस्या होने की वजह से शिक्षकों को दूसरे दिन बुधवार को भी पांच घंटे का इंतजार करना पड़ा। अधिकारियों का कहना है कि 52 शिक्षकों को अब शनिवार को आवंटित विद्यालयों में ज्वाइन कर अध्यापन कार्य शुरू करना है, जबकि जूनियर स्कूलों में आवंटित होने वाले आठ शिक्षकों की काउंसलिंग शासन के निर्देश पर रोक दी गई है। उन्हें भविष्य में शासन के निर्देशों के आधार पर स्कूल आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन

परस्पर अंतरजनदीय स्थानांतरण के अंतर्गत अन्य जनपदों से मार्च माह में मुरादाबाद में 87 शिक्षक आए हैं। इस काउंसलिंग में 79 शिक्षकों को प्राथमिक और आठ शिक्षकों को जूनियर हाईस्कूल आवंटित किए जाने थे। तभी से जनपद मुख्यालय पर प्रतिदिन इनकी हाजिरी लगती थी। हालांकि इन शिक्षकों को अस्थायी रूप से विद्यालयों में पढ़ाने के लिए भेज दिया गया था। आवंटन प्रक्रिया में सबसे पहले दिव्यांग महिला, दिव्यांग पुरुष, फिर महिला और उसके बाद पुरुष शिक्षकों को विद्यालय आवंटित किए जाने थे।
विज्ञापन

दो दिव्यांग (एक महिला और एक पुरुष), 30 महिला शिक्षक थीं।
नगर संसाधन केंद्र मुरादाबाद पर मंगलवार को हुई काउंसलिंग में वेबसाइट हैंग होने की वजह से सिर्फ 27 महिला शिक्षकों को ही स्कूल आवंटित हो पाए थे। शेष शिक्षकों की दूसरे दिन बुधवार को दोपहर 12 बजे से काउंसलिंग शुरू होनी थी, लेकिन विद्यालय आवंटन का पोर्टल नहीं खुलने की वजह से शिक्षकों को शाम पांच बजे तक इंतजार करना पड़ा। करीब पांच बजे काउंसलिंग शुरू हुई। करीब साढ़े सात बजे तक स्कूल आवंटन की प्रक्रिया पूरी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर खंड शिक्षा अधिकारी नगेंद्र कुमार का कहना है कि जूनियर स्कूलों में जाने वाले आठ शिक्षकों के लिए पोर्टल पर ही प्रक्रिया रोकने के निर्देश मिले हैं। इसलिए उन्हें स्कूल आवंटित नहीं किए गए हैं। शेष शिक्षकों को स्कूल आवंटित करने के बाद आवंटन पत्र भी दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed