फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Waiter held hostage on suspicion of mobile theft

Moradabad News: मोबाइल चोरी के शक में वेटर को बंधक बनाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Oct 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
Waiter held hostage on suspicion of mobile theft
अगवानपुर। सिविल लाइंस क्षेत्र में गुरुनानक ढाबे पर मोबाइल चोरी होने के शक में कुछ लोगों ने वेटर को बंधक बना कर बाइक से जंगल में ले गए। मोबाइल वापस नहीं करने पर मारपीट के बाद वेटर को ओवरब्रिज से नीचे फेंकने का प्रयास किया। वेटर ने बड़ी मुश्किल से जान बचाई। पुलिस ने चारों युवकों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के अगवानपुर के सैनी मोहल्ला में रहने वाले नन्हे कांठ रोड स्थित गुरुनानक ढाबे पर वेटर है। नन्हे के बताया कि रविवार की रात दो बाइकों से चार युवक ढाबे पर खाना खाने आए थे। खाना खाने के बाद चारों लोग उठकर चले गए। साफ सफाई करते समय टेबल पर उसको एक मोबाइल रखा मिला। उसने आवाज लगाकर मोबाइल के बारे पूछ लिया। तभी दूसरा युवक मोबाइल लेकर चला गया। इतने में ही चारों युवक फिर से ढाबे पर पहुंचे। उन्होंने वेटर नन्हे को पकड़ लिया। चारों लोग उससे मोबाइल मांगने लगे।
विज्ञापन

नन्हे ने मना किया तो वह बाइक पर बैठा लिया और पुलिस चौकी से होते हुए वह लोग नन्हे को ओवरब्रिज पर ले गए। यहां उन्होंने वेटर नन्हे की जमकर पिटाई की। वहीं मोबाइल के बारे में नहीं बताने पर पुल से नीचे फेंकने का प्रयास किया। वेटर के चीखने चिल्लाने पर मौके पर लोग एकत्र हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पब्लिक को देकर आरोपी भागने की कोशिश की। पब्लिक ने चारों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। अगवानपुर पुलिस चौकी में उससे पूछताछ की जा रही है। सीओ अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed