फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   waggon of goods train derailed

रामपुर के शहजादनगर में मालगाड़ी का वैगन बेपटरी, अपलाइन प्रभावित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
waggon of goods train derailed
लवे स्टेशन के पास एक मालगाड़ी का एक वैगन पटरी से उतर गया। घटना शुक्रवार रात 09:35 बजे की है। खाली मालगाड़ी लखनऊ से सहारनपुर जा रही थी। इसके पटरी से उतरने के कारण अप लाइन पर पंजाब मेल और जनता एक्सप्रेस को शहजादनगर से पीछे रोकना पड़ा। रेलवे के कैरिज एंड वैगन, ऑपरेटिंग और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची। वैगन को पटरी पर लाने का प्रयास शुरू किया गया।
विज्ञापन

रेलवे की शुरूआती जांच पड़ताल के मुताबिक वैगन का एक चक्का निकल गया था। लोको पायलट को जानकारी नहीं हुई और मालगाड़ी तकरीबन 300 मीटर तक चलती रही और दो हिस्सों में बंट गई। रात साढ़े बजे मालगाड़ी के अगले हिस्से को मुरादाबाद भेज दिया गया। जबकि पिछले हिस्से को पावर वैगन मंगाकर ट्रैक से हटाया गया। देर रात तक ट्रैक की मरम्मत का काम चला। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि जांच पड़ताल के बाद ही डिरेलमेंट का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed