{"_id":"696aa7b35e6d4f359e057ce9","slug":"volunteers-were-given-training-on-disaster-management-moradabad-news-c-15-1-mbd1061-813643-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: स्वयंसेवकों को दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: स्वयंसेवकों को दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण
विज्ञापन
मुरादाबाद। केंद्रीय गृह मंत्रालय और नागरिक सुरक्षा निदेशालय लखनऊ के निर्देश पर शुक्रवार से एमआईटी संस्थान के सभागार में वार्डन एवं स्वयंसेवक के क्षमता निर्माण प्रशिक्षण शुरू किया गया है। जिसका शुभारंभ जिला कमाडेंट अभिलेश सिंह ने दीप प्रज्जलित कर किया। इसमें स्वयंसेवको को आपदा प्रबंधन के तरीके सिखाए गए।
जिला कमांडेंट अभिलेश सिंह ने वार्डनो के मनोबल को बढ़ाते हुए सभी को निरंतर प्रशिक्षण प्राप्त कर अपनी क्षमता बढ़ाये जाने के लिए प्रेरित किया। उपनियंत्रक नीरज चक ने बताया कि इस प्रशिक्षण में आपदा प्रबंधन के साथ अग्निशमन, बचाव सेवा एवं एसडीआरएफ मुरादाबाद के बारे में संबंधित विभागों के एक्सपर्ट व्याख्यान देंगे। आज प्रथम दिवस में एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर मेजर डा मीनू मेहरोत्रा ने आपदा में नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। दूसरे सेशन में प्रो. आनंद कुमार सिंह ने आधुनिक युद्ध और राष्ट्र की क्षमता पर व्याख्यान दिया। नागरिक सुरक्षा के उपनियंत्रक नीरज चक, सहायक उपनियंत्रक सतीश कुमार, डिप्टी चीफ पंकज सक्सेना, प्रभागीय वार्डन सुरेंद्र प्रकाश गुप्ता एवं मो. खालिद ने 90 वार्डन को प्रशिक्षण दिया।
इस अवसर पर चमन कुमार शर्मा, तुषार अग्रवाल, डिविजन वार्डन सुरेंद्र प्रकाश गुप्ता, वसीम अख्तर, वसीम अंसारी ने सहयोग किया।