फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Voice in opposition to three divorce bills arising out of Moradabad

मुरादाबाद से उठी तीन तलाक बिल के विरोध में आवाज

Mon, 05 Mar 2018 01:51 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 05 Mar 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
Voice in opposition to three divorce bills arising out of Moradabad
तीन तलाक का विरोध - फोटो : अमर उजाला
शहर के जामा मस्जिद पार्क में रविवार को काफी तादात में आईं महिलाओं ने तीन तलाक बिल के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए शरीयत की सुरक्षा की मांग की। अपने हाथों में बिल के विरोध में नारे लिखीं तख्तियां थामे महिलाओं ने बिल वापस लेने की मांग की। उनकी विरोध सभा की अगुवाई करने हैदराबाद से आईं मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की महिला विंग की अध्यक्ष डॉ.आसमा जाहरा ने कहा कि महिलाओं और बेटियों को जिंदा रहने का हक इस्लाम शुरू होने पर मिला, वरना बेटियों को जिंदा दफना दिया जाता था।
विज्ञापन


पैगंबर मुहम्मद साहब ने इस्लाम फैलाकर लोगों को बुराइयां छोड़कर अच्छे रास्तों पर चलना सिखाया। पर्सनल लॉ बोर्ड की अपील पर बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी मुरादाबाद के तत्वावधान शरीयत की सुरक्षा और तीन तलाक बिल के विरोध में हुई मुस्लिम महिलाओं की सभा में डॉ.आसमा ने कहा कि इस्लाम से ही लोगों ने जाना की मां के कदमों के नीचे जन्नत होती है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम परिवार में एक सिस्टम होता है, अगर किसी महिला पर दिक्कत आ जाए तो उसका परिवार (मायका पक्ष) पूरी तरह से उसकी सपोर्ट करता है।
विज्ञापन


भाई और पिता बचपन से लेकर आखिर तक उसके निगहबान होते हैं। उन्होंने साफ कहा कि शरीयत हमारा कानून है, इसमें किसी भी तरह की तब्दीली नहीं होने देंगे, हम शरीयत के पाबंद रहेंगे। इस बात का सभा में मौजूद महिलाओं ने हाथ उठाकर समर्थन भी किया। शहर इमाम हकीम सैय्यद मासूम अली आजाद ने कहा कि शरीयत में किसी तरह की दखलंदाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के जिला संयोजक सलीम बाबरी ने कहा कि पर्सनल लॉ बोर्ड की अपील पर मुरादाबाद में तीन तलाक बिल के विरोध में सभा कर उसे वापस लेने की आवाज उठाई गई, इसमें सभी का सहयोग रहा। सहयोग के लिए उन्होंने सभी का आभार जताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed