{"_id":"5e5d47048ebc3eeb6634644e","slug":"vishwa-hindu-parishad-international-working-president-alok-kumar-statement-on-delhi-violence","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में हिंदुओं ने आत्मरक्षा के अधिकार का उपयोग किया, हिंसा पर बोले विहिप के कार्यकारी अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में हिंदुओं ने आत्मरक्षा के अधिकार का उपयोग किया, हिंसा पर बोले विहिप के कार्यकारी अध्यक्ष
Tue, 03 Mar 2020 02:19 AM IST
शाहरुख खान
उमेश शर्मा, अमर उजाला, मुरादाबाद
उमेश शर्मा, अमर उजाला, मुरादाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 03 Mar 2020 02:19 AM IST
विज्ञापन
विहिप के अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि हिंदू स्वभाव से दंगाई नहीं है लेकिन दंगाइयों को जवाब देने में सक्षम है। उत्तर पूर्व दिल्ली में हिंदुओं ने आत्मरक्षा के अपने अधिकार का उपयोग किया है। हिंदू कभी दंगा नहीं करेगा लेकिन कोई दंगा करेगा तो वह कड़ा जवाब जरूर देगा।
हिंदुओं की संख्या बहुत बड़ी है ऐसे में दंगा करने वालों को समझना होगा कि नुकसान उनका ही होगा। विहिप नेता ने कहा कि राजस्थान की तर्ज पर क्षेत्रवार घर वापसी कार्यक्रम चलाए जाएंगे। एससी/एसटी को मुख्य धारा में लाना विहिप के एजेंडे में शीर्ष पर रहेगा।
आलोक कुमार ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कानून के लिए विहिप सरकार से बात कर रहा है। सरकार की सब्सिडी और संसाधन सीमित हैं। सरकार को तय करना होगा कि संसाधनों का फायदा दो बच्चों वालों को मिले या फिर दो से अधिक बच्चों वाले भी संसाधनों का मुफ्त या सस्ते में इस्तेमाल करेंगे।
विज्ञापन
सरकार जल्द कोई कानून बनाएगी। उन्होंने कहा कि जो लोग पिछली पीढ़ियों में भय या लालच में दूसरे धर्मों में चले गए हैं उन्हें घर वापस लाने के लिए क्षेत्रवार कार्यक्रम चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश में रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य पर सभी का समान अधिकार होना चाहिए।

केजरीवाल और कमलनाथ को सराहा
आलोक कुमार ने कहा कि दिल्ली दंगे में अपने पार्षद का नाम आने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उसे पार्टी से निकालते हुए दो टूक कहा कि सरकार जांच कराकर जो दोषी हो उसे सजा दे। राष्ट्रीय हित और राष्ट्रीय एकता के मुद्दों पर ऐसे प्रयास सभी नेताओं को करने चाहिए। जनसंख्या नियंत्रण के लिए दो से ज्यादा बच्चों वालों को बोनस नही देने के मध्य प्रदेश सरकार के फैसले को भी उन्होंने सराहा।