फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Violent protests in Sambhal, Moradabad, Rampur and Amroha, three bikes burnt over CAA and nrc issue

नागरिकता विवाद : संभल, रामपुर, अमरोहा और मुरादाबाद में हिंसक प्रदर्शन, तीन बाइक फूंकी

Fri, 20 Dec 2019 06:20 PM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: Avdhesh Kumar Updated Fri, 20 Dec 2019 06:20 PM IST
विज्ञापन
Violent protests in Sambhal, Moradabad, Rampur and Amroha, three bikes burnt over CAA and nrc issue
हिंसक प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
नागरिकता संशोधन अधिनियम और एनआरसी के विरोध में संभल में दूसरे दिन भी बवाल जारी रहा। बवाल का इनपुट होने के बाद भी प्रशासन धारा 144 लागू करवाने में नाकाम रहा। हजारों की संख्या में भीड़ जुटी। शंकर चौराहे पर आगजनी की गई। चंदौसी चौराहे पर पुलिस बल पर उत्पातियों ने पथराव किया। 
विज्ञापन


संभल की सड़कें ईंट-पत्थरों से भर गईं। पांच वाहनों में तोड़फोड़ की गई। उपद्रवियों ने दो बाइकों में आग लगा दी। दुकानें भी क्षतिग्रस्त की गईं। दोपहर दो बजकर 50 मिनट पर हुई घटना। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए किया लाठियां भांजी। आंसू गैस के गोले छोड़े। उत्पाती भीड़ को भगाने के लिए हवाई फायरिंग भी की गई। 
विज्ञापन


बवाल में तीन पुलिस कर्मी घायल हो गए। चंदौसी में भी शुक्रवार के दिन जमकर उत्पात हुआ। सीकरी गेट पुलिस चौकी पर शरारती तत्वों ने पथराव कर दिया। परिसर में खड़ी लैपर्ड की बाइक को फूंक दिया गया। चंदौसी में जारई गेट पर दुकान को आग के हवाले कर दिया गया। हुसैनी बाजार में वाहनों में तोड़फोड़ की गई। संभल में इंटरनेट सेवाएं कल से बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमरोहा में पथराव और तोड़फोड़, तीन बाइकों में लगाई आग छह हिरासत में

अमरोहा के मोहल्ला मुल्लाना स्थित जामा मस्जिद में नमाज और तकरीर के बाद शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन प्रस्तावित था। मस्जिद से निकलकर लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी। थोड़ी देर में उपद्रवियों ने मोहल्ला कसाई खाना में तीन बाइकों में आग लगा दी गई। डीएम और एसपी के पहुंचते ही पथराव शुरू कर दिया गया। करीब चार घंटे तक पथराव हुआ। 

पुलिस ने फायरिंग करते हुए आंसू गैस के गोले छोड़े। इसके बाद आजाद रोड स्थित सीएचसी चौराहा, मोहल्ला कोट, मोहल्ला गूजरी में भी पथराव और झड़प की खबरें आईं। पथराव और फायरिंग में पांच से छह लोग घायल हुए हैं, जिसमें पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। 

छह लोगों को हिरासत में लिया गया है। एक बजे के बाद से इंटरनेट सेवाएं ठप कर दी गईं। दहशत के चलते बाजार बंद हो गए। इसके अलावा नौगांवा और हसनपुर में भी तनातनी का माहौल बना हुआ है।

रामपुर में छह सौ लोगों को रेड कार्ड जारी , 155 लिए गए हिरासत में

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध और शनिवार के बंद के एलान के मद्देनजर जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर 600 लोगों को रेड कार्ड जारी किया है और 155 हिरासत में लिए गए हैं। संभावित विरोध प्रदर्शन को देखते पूरे जिले में 53 मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी गई है। 

कई कंपनी पीएसी और आरएएफ मंगाई गई है। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में मुसलमानाने रामपुर की ओर से शनिवार (21 दिसंबर) बंद और हर तहसील की ईदगाह में जलसे का आयोजन करने का ऐलान किया है। जिले में इंटरनेट सेवा ठप है।

अब्दुल्ला आजम समेत 22 लोगों से शांति भंग की आशंका में नोटिस जारी

रामपुर प्रशासन ने नगर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सांसद पुत्र अब्दुल्ला आजम, आस्ताना आलिया जमालिया के सज्जादानशीन फरहत जमाली और कांग्रेस शहर अध्यक्ष मामून शाह समेत 22 लोगों को शांति भंग आशंका के तहत नोटिस जारी किया है। इसके साथ ही अजीमनगर में 25 और शाहबाद में 9 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

 

मुरादाबाद में विरोध प्रदर्शन

मुरादाबाद में जुमे की नमाज के बाद अलग-अलग जगह विरोध प्रदर्शन हुए। नमाज काले फीते लगा कर अदा की गई। सांसद के आह्वान पर कई हजार लोग जामा मस्जिद क्षेत्र में इकट्ठा हुए। गृहमंत्री अमित शाह को तानाशाह बताने वाले पोस्टर लेकर लोग आए थे। बच्चों और महिलाओं ने काले गुब्बारे भी उड़ाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed