फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Vigilance team dragged him by the collar and took him away from the office

Moradabad News: कॉलर पकड़ कर घसीटते हुए दफ्तर से ले गई विजिलेंस टीम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Sep 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
Vigilance team dragged him by the collar and took him away from the office
मुरादाबाद। विजिलेंस टीम ने मंगलवार दोपहर करीब एक बजे श्रम प्रवर्तन अधिकारी सुभाष भारती के दफ्तर में घेराबंदी की और उसे दबोच लिया। उसने पहले तो टीम पर रौब गांठने की कोशिश की। तब टीम उसे जबरन ले जाने लगी तो वह भड़क गया और हंगामा करने लगा। इसी बीच टीम के सदस्यों ने उसका कॉलर पकड़कर बाहर खींच लिया और जीने के जरिए नीचे ले आई। इसके बाद उसे कार में बैठा लिया और अपने साथ ले गई।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि सुभाष भारती तीन माह पहले ही मेरठ से ट्रांसफर होकर मुरादाबाद आया था। इसके बाद उसने कई फैक्टरी और फर्माें में निरीक्षण किया और खामियां पकड़ी थीं। उसने नोटिस भी जारी किए थे। मूंढपांडे थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप पर निरीक्षण में भी किया। पेट्रोल पंप संचालक दीपक जिंदल मंगलवार दोपहर सुभाष भारती के कार्यालय पहुंचे और वहां फाइल लेकर बैठ गए।
विज्ञापन

दीपक ने जैसे ही पैसे सुभाष भारती को दिए टीम वहां पहुंच गई और उसे दबोच लिया। सुभाष भारती को लेकर टीम सिविल लाइंस थाने पहुंची। यहां पांच मिनट रुकी। इसके बाद बरेली के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed