फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: YouTuber Abdullah Pathan wore police uniform, disappeared as soon as case was registered

Moradabad: पुलिस की वर्दी पहनकर दरोगा बन गया हकीम, दबिश पड़ने लगी तो गायब हो गया अब्दुल्ला पठान

Sat, 28 Oct 2023 02:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Sat, 28 Oct 2023 02:09 AM IST
सार

पुलिस ने अब्दुल्ला पठान के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। इसके बाद से वह फरार चल रहा है। इससे पहले उसके दवाखाने पर स्वास्थ्य विभाग ने छापा मारा था।

विज्ञापन
Moradabad: YouTuber Abdullah Pathan wore police uniform, disappeared as soon as case was registered
मुरादाबाद के अब्दुल्ला पठान ने पहनी पुलिस की वर्दी - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

लाइक्स और कमेंट्स के लिए कभी दांतों से बाइक उठाने तो कभी ट्रैक्टर खींचने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले हकीम एवं यू-ट्यूबलर अब्दुल्ला पठान अब्दुल्ला पठान को इस बार वीडियो बनाना महंगा पड़ा गया। उन्होंने पुलिस की वर्दी पहनकर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया तो वह पुलिस की नजर में आ गया।

विज्ञापन


कुंदरकी कस्बा की पुलिस चौकी इंचार्ज विजय सिंह ने ढकिया जुम्मा निवासी अब्दुल्ला पठान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें उन्होंने बताया कि अब्दुल्ला ने जनता को धोखा देने के उद्देश्य से पुलिस की वर्दी पहनी है। इसके बाद उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में वह पुलिस की वर्दी पहने हैं।
विज्ञापन


जिस पर ताज और बिल्ले भी लगाए हुए हैं। एसपी देहात संदीप कुमार मीना का कहना है कि मुकदमे की विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब्दुल्ला पठान के दवाखाने पर मारा था टीम ने छापा

मुरादाबाद। करीब दस दिन पहले स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अब्दुल्ला पठान के दवाखाने पर छापा मारा था। यहां से टीम ने सैंपल लिए थे। टीम को 36 ऐसी दवाइयां मिली थीं। जिस पर किसी भी कंपनी का नाम नहीं था। टीम ने दवाखाने पर सील लगा दी थी। इस मामले में भी अब्दुल्ला पठान का एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें वह बोल रहे हैं कि छापा तो लगता रहता है। अब दवाखाने का दरवाजा खुल चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed