{"_id":"5dbb288d8ebc3e01622a41bc","slug":"video-made-of-bath-and-rape-now-blackmailing-the-girl-in-sambhal","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहाते और दुष्कर्म का बनाया वीडियो, अब युवती को कर रहा ब्लैकमेल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहाते और दुष्कर्म का बनाया वीडियो, अब युवती को कर रहा ब्लैकमेल
Fri, 01 Nov 2019 12:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संभल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संभल
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 01 Nov 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने गांव की युवती की आपत्तिजनक वीडियो वायरल की है। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो हड़कंप मच गया। पुलिस को तहरीर दे कार्रवाई की मांग की गई। पुलिस ने आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी की तलाश की जा रही है। लेकिन वह भागा हुआ है।
विज्ञापन
गुरुवार को दर्ज हुई रिपोर्ट में पीड़ित युवती के भाई ने बताया है कि आठ महीने पहले घर पर छोटी बहन अकेली थी। इसी दौरान गांव का युवक अजीम बाइक लेने के लिए आया था।
विज्ञापन
जिस समय युवक आया तो उसकी बहन बाथरूम में नहा रही थी। आरोपी युवक ने छुपकर नहाते समय वीडियो बना लिया और एक सप्ताह बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए उसकी बहन को अपने घर बुलाया।
विज्ञापन
जब उसकी बहन आरोपी के घर गई तो दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और किसी अज्ञात साथी से वीडियो बनवाई। साथ ही किसी को कुछ बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी।
पीड़ित ने बताया कि आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार रुपये ले चुका है। एक बार एटीएम से भी रुपये निकलवाए हैं। अब फिर से रुपयों की मांग की तो उसकी बहन ने रुपये नहीं होने की बात कही।
इसी बात से गुस्सा होकर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया है। पीड़ित ने बताया कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से काफी बदनामी हो रही है।
पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म और आईटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं थानाध्यक्ष रणवीर सिंह ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।