फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Valmiki society upset with DJ's challan

Moradabad News: डीजे के चालान से वाल्मीकि समाज खफा, सफाई व्यवस्था बंद करने की चेतावनी दी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 Nov 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
Valmiki society upset with DJ's challan
मुरादाबाद। कमलेश्वर भगवान वाल्मीकि प्रकट उत्सव कमेटी ने आरोप लगाया कि पुलिस ने महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा में शामिल डीजे का जानबूझ कर दो-दो बार चालान किया। पहला चालान 10 हजार और दूसरा 11 हजार रुपये का है। यदि ये चालान 48 घंटे में वापस नहीं हुए तो समाज के लोग आंदोलन के लिए सड़क पर उतरेंगे। शहर की सफाई व्यवस्था बंद कर दी जाएगी।
विज्ञापन

कमलेश्वर भगवान वाल्मीकि प्रकट उत्सव कमेटी के संरक्षक लल्ला बाबू द्रविड़ ने सिविल लाइंस स्थित आंबेडकर पार्क में बताया कि 28 अक्तूबर को महर्षि वाल्मीकि के प्रकट उत्सव पर शोभायात्रा शहर में निकाली गई थी। इस शोभायात्रा में डीजे भी शामिल थे। कोतवाली पुलिस ने एक एक डीजे का दो-दो बार चालान किया। उन्होंने कहा कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत कहते हैं कि वाल्मीकि समाज हिंदुओं का गौरव है। इधर पुलिस समाज के कार्यक्रम को बर्दाश्त नहीं कर पा रही है। यदि 48 घंटे में चालान निरस्त नहीं किए गए तो समाज के लोग आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस का दोहरा रवैया देखने को मिला है। इसके पहले शहर में राम बरात निकाली गई या कांवड़ यात्रा निकाली गई, लेकिन पुलिस ने एक भी डीजे का चालान नहीं किया। संरक्षण मंडल से जुड़े ओमी लाल वाल्मीकि ने चेतावनी दी कि काटे गए चालान वापस नहीं हुए तो शहर की सफाई व्यवस्था बंद कर दी जाएगी। सफाई मजदूर संघ के मुरादाबाद अध्यक्ष ने कहा कि भगवान वाल्मीकि की शोभायात्रा में चालान काटना निंदनीय है। पुलिस के दोहरे कृत्य से सफाई कर्मचारी यूनियन में भी आक्रोश है। कमेटी के संस्थापक धर्मेंद्र मुल्तानी का कहना है कि शोभायात्रा में डीजे का चालान काटना ठीक नहीं है। कमेटी के अध्यक्ष विजेंद्र भार्गव ने कहा कि पुलिस वाल्मीकि समाज को हिंदू नहीं मानती है। रवि द्रविड़ ने आरोप लगाया कि दलितों का उत्पीड़न समाज और पुलिस प्रशासन कर रहा है। इस दौरान हरिओम वाल्मीकि, राजपाल, राबर्ट चौधरी, सोनू वाल्मीकि आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article