फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Valentine Week: Shantanu fell in love with Punjabi girl Shivani, made her his by fulfilling every promise

Valentine Week: पंजाबी कुड़ी शिवानी पर आया शांतनु का दिल, हर वादा पूरा कर बनाया अपना.. अब खुशी से बिता साथ

Fri, 09 Feb 2024 12:15 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 09 Feb 2024 12:15 PM IST
सार

मुरादाबाद के रहने वाले शांतनु भटनागर ने शिवानी गांधी से प्रेम विवाह किया। इसके लिए उन्हें काफी संघर्ष भी करना पड़ा। जब वह शिवानी की सभी बातों पर खरे उतरे तो उनकी शादी हो पाई। आप भी जानें उनकी स्टोरी। 

विज्ञापन
Valentine Week: Shantanu fell in love with Punjabi girl Shivani, made her his by fulfilling every promise
मुरादाबाद के डॉ. - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जब आप किसी से प्रेम करते हैं तो उसके प्रति समर्पण और उनकी उम्मीदों पर खरा उतरना नैतिक दायित्व बन जाता है। अपने साथी के सपनों को पूरा करना उसके खास होने का अहसास दिलाता है। ये कहना है नवाबपुरा निवासी शांतनु भटनागर का। उन्होंने अपनी साथी शिवानी की उम्मीदों को न सिर्फ पूरा किया है, बल्कि आज जीवनसाथी बनकर हर पल को खुशी के साथ जी रहे हैं। इस वेलेंटाइन डे सप्ताह के तीसरे दिन प्रस्तुत है शांतनु और शिवानी की प्रेम कहानी...

विज्ञापन

 

नवाबपुरा निवासी शांतनु भटनागर ने रेलवे हरथला कॉलोनी निवासी शिवानी गांधी को अपना जीवनसाथी बनाया है। शिवानी पंजाबी समाज से हैं। शांतनु ने बताया कि वर्ष 2013 में उन्होंने एक इंजीनियरिंग संस्थान में बीटेक करने के लिए दाखिला लिया था। उनकी ही ब्रांच में शिवानी ने भी दाखिला लिया था। पढ़ाई के दौरान वह हमेशा एक-दूसरे की मदद करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

शांतनु पढ़ाई में औसत थे, लेकिन शिवानी पढ़ने में होशियार थीं। बीटेक की सेकेंड ईयर आते-आते अच्छे दोस्त बन गए।जब शिवानी ने पढ़ाई को लेकर उनसे कहा तो उन्होंने वादा किया कि अच्छे अंकों से पास होकर दिखाऊंगा। इसके बाद न सिर्फ शांतनु प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए, बल्कि उनके बनाए प्रोजेक्ट को तत्कालीन प्रदेश सरकार से फंड भी मिला था। शांतनु ने कहा कि इसी बीच बीटेक भी हो गई।

 

 

विज्ञापन

जब एक-दूसरे से मिलना बंद हुआ तो उन्हें उस साथ की कमी अखरने लगी। उस वक्त शांतनु को अहसास हुआ कि शायद वह शिवानी से प्यार करने लगे हैं। फोन पर बात करते हुए जब उन्होंने शिवानी को अपने मन की बात कही तो वह चौंक गईं। इस रिश्ते में आगे बढ़ने से शिवानी डर रही थीं।शांतुन ने कहा कि अलग-अलग समुदाय से होने के अलावा स्तरीय नौकरी न होना कारण था। पहले शांतनु के परिजन भी राजी नहीं थे।

 

शिवानी के परिजनों को बस इसी बात का डर था कि ऐसी परिस्थिति में क्या बेटी का भविष्य सुरक्षित रहेगा, क्योंकि वह अपने परिवार में तीन भाईयों की इकलौती बहन हैं। शांतनु अपने परिवार में सबसे बड़े और शिवानी सबसे छोटी हैं। बाद में उन्होंने शिवानी से वायदा किया कि वह अच्छी नौकरी प्राप्त कर लेंगे। उन्होंने नौकरी के वायदे को पूरा किया।

 

 

इसके बाद दोनों परिजन सहमत हो गए। फिर मार्च 2019 में शादी के बंधन में बंध गए। अब वह एक कंपनी में ऑपरेशन मैनेजर हैं, वहीं शिवानी भी इंजीनियर हैं। शिवानी के अनुसार शांतनु की हमेशा वायदा पूरा करने की आदत और समर्पण का भाव उन्हें पसंद है। वहीं शांतनु का कहना है कि उन्हें शिवानी की परिवार को प्राथमिकता देने का स्वभाव पसंद है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed