फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Uproar over delay in sugarcane payment, GM apologizes

Moradabad News: गन्ने के भुगतान में देरी पर हंगामा, जीएम ने मांगी माफी

Sun, 14 Sep 2025 02:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sun, 14 Sep 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Uproar over delay in sugarcane payment, GM apologizes
बिलारी में गन्ना स​मिति सामान्य निकाय की बैठक में मंचासीन सभापति व संचालक-संवाद
बिलारी। नगर में सिरसी रोड टांडा अमरपुर स्थित सिरोही फार्म हाउस पर शनिवार दोपहर सहकारी गन्ना विकास समिति बिलारी की सामान्य निकाय की बैठक बुलाई गई। बैठक में बिलारी चीनी मिल द्वारा गन्ना मूल्य भुगतान में देरी करने के मुद्दे पर किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। आक्रोशित किसानों को शांत करने को चीनी मिल के जीएम को माफी मांगनी पड़ी।
विज्ञापन

लगभग पांच माह बाद गन्ना समिति की सामान्य निकाय की खुली बैठक बुलाई गई। बैठक में गन्ना समिति बोर्ड के सभी संचालकों और 300 से अधिक निर्वाचित ग्राम डेलीगेटों को बुलाया गया। बैठक शुरू होते ही सबसे पहले वित्तीय वर्ष 2024-25 का आय व्यय संबंधी संतुलन पत्र प्रस्तुत किया गया जिसे सदन ने अनुमति दे दी।
विज्ञापन

जैसे ही चीनी मिलों पर बकाया गन्ना मूल्य भुगतान मुद्दे पर चर्चा शुरू हुई तभी कई गन्ना किसानों, ग्राम डेलीगेटों और किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने बिलारी चीनी मिल पर बीते सीजन के गन्ना मूल्य के बकाया लगभग 37 करोड़ रुपये का अभी तक भुगतान न होने पर कड़ी नाराजगी जताई। इस मुद्दे पर सदन में बैठे किसानों ने जमकर हंगामा शोर शराबा शुरू कर दिया। कई किसानों ने मंच के पास पहुंचकर बिलारी चीनी मिल की कार्यशैली को लेकर विरोध जताया।

बिलारी में गन्ना समिति सामान्य निकाय की बैठक में मंचासीन सभापति व संचालक-संवाद

बिलारी में गन्ना समिति सामान्य निकाय की बैठक में मंचासीन सभापति व संचालक-संवाद

बिलारी में गन्ना समिति सामान्य निकाय की बैठक में मंचासीन सभापति व संचालक-संवाद

बिलारी में गन्ना समिति सामान्य निकाय की बैठक में मंचासीन सभापति व संचालक-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed