फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Uproar among passengers over stopping special train Moradabad, impact ongoing farmers movement Punjab

Railway News: मुरादाबाद में स्पेशल ट्रेन को रोकने पर यात्रियों का हंगामा, पंजाब में चल रहे किसान आंदोलन का असर

Sun, 26 Nov 2023 11:50 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 26 Nov 2023 11:50 AM IST
सार

मुरादाबाद मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों को रद्द करने से यात्रियों का गुस्सा भड़क उठा। उन्होंने स्टेशन पर हंगामा काटा। अधिकारियों ने बताया कि पंजाब में किसानों के आंदोलन के कारण ट्रेनों को रास्ते में ही रोकना पड़ा है। सभी लोगों को रिफंड करवाया जा रहा है। 

विज्ञापन
Uproar among passengers over stopping special train Moradabad, impact ongoing farmers movement Punjab
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में रेलवे ट्रैक पर किसानों के आने के कारण मुरादाबाद मंडल में भी ट्रेनों का संचालन बाधित हुआ। शनिवार को मुरादाबाद में जनसेवा, जम्मू तवी सुपरफास्ट और एक स्पेशल ट्रेन को रोका गया, जिससे रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ जुट गई। अचानक ट्रेन रुकने की वजह से यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर जीआरपी, आरपीएफ रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंच गए। हंगामे को देखते हुए टिकट के रिफंड के लिए काउंटर खोल दिए गए।

विज्ञापन


इसके बाद ही यात्री शांत हुए और अन्य वाहनों से आगे के लिए रवाना हुए। बिहार के बनमंखी और अमृतसर के बीच चल रहने वाली जनसेवा(14617) शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंची। यहां आकर यात्रियों को पता चला कि ट्रेन आगे नहीं जाएगी, जिससे तमाम यात्री परेशान हो गए। वह ट्रेन से उतरकर टीटीई कक्ष में पहुंच गए। उन्होंने ट्रेन के आगे नहीं जाने का कारण पूछा। तब उन्हें बताया गया कि पंजाब में किसान आंदोलन कर रहे हैं, जिस कारण ट्रेन रोकी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


अमृतसर जा रहे विजय सिंह ने बताया कि रेलवे ने पहले से इसकी जानकारी नहीं दी थी। मुरादाबाद पहुंचने पर उन्हें बताया गया है। सभी यात्रियों को समझाकर शांत कराया गया। इसके बाद गोरखपुर से अमृतसर के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन (05005) 10 बजकर 46 बजे मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पहुंची। उसे भी रोक दिया गया। इसके बाद ट्रेन आगे नहीं गई। यात्रियों को बताया गया कि ट्रेन यहां से वापस जाएगी। यात्रियों ने रेलवे स्टेशन पर हंगामा किया।
विज्ञापन


इसकी जानकारी मिलने पर रेलवे अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और जीआरपी, आरपीएफ को भी बुला लिया गया। हंगामा करने वाले यात्रियों को बताया गया कि उन्हें रिफंड दिया जाएगा। गोरखपुर से अमृतसर जा रहे राजपाल सिंह ने बताया कि रेलवे की ओर से ट्रेनों को रोकने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। मुरादाबाद में काफी समय तक ट्रेन रुकने के बाद इसकी जानकारी हुई। रेलवे को यात्रियों के लिए किसी दूसरी ट्रेन की व्यवस्था करनी चाहिए थी।


गोरखपुर के हनुमान उपाध्याय ने बताया कि पंजाब में आंदोलन चल रहा है तो इतनी दूर ट्रेन क्यों रोकी गई। रेलवे के इस निर्णय से यात्रियों को काफी परेशानी हुई है। आंदोलन स्थल से कुछ स्टेशन पहले ट्रेनों को रोकते तो यात्रियों को ज्यादा परेशानी नहीं होती। वहीं दोपहर 12 बजे कानपुर से जम्मू जाने वाली जम्मू तवी सुपरफास्ट (12469) पहुंची उसको भी रोक दिया गया। इसके यात्री भी मुरादाबाद में ही उतर गए। उन्हें रिफंड दिया गया।

ये ट्रेनें रहीं रद्द

(05006) अमृतसर से बनमंखी के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन, ऋषिकेश से गंगा नगर के बीच चलने वाली (14816) ट्रेन शनिवार को रद्द रहीं।

इन ट्रेनों को किया गया बहाल

सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि शनिवार शाम 4 बजकर 40 मिनट पर आंदोलन खत्म होने पर ट्रेन संचालन शुरू कर दिया गया है। (04651),(04652) अमृतसर जयनगर क्लोन, अमृतसर से दरभंगा के बीच चलने वाली (15212) जननायक एक्सप्रेस, जयनगर से अमृतसर के बीच चलने वाली 14649 सरयू यमुना एक्सप्रेस बहाल कर दी गई है। उन्होंने बताया कि मुरादाबाद में रोकी गई ट्रेनों के यात्रियों को टिकट का पूरा रिफंड कर दिया गया है।

बीच सफर में फंस गए 3200 यात्री

मुरादाबाद रेलवे स्टेशन में शनिवार को यात्रियों की गहमागहमी रही। पंजाब में आंदोलन की वजह से मुरादाबाद में तीन ट्रेनें रोकी गईं। जिसकी वजह से 3200 यात्री बीच सफर में ही फंस गए। मुरादाबाद पहुंची एक ट्रेन में 900 और दूसरी ट्रेन में 1100 और तीसरी ट्रेन में करीब 1200 यात्री थे। इन यात्रियों में कुछ यात्री रोडवेज बस अड्डे पर पहुंचे, जिससे वहां भी भीड़ बढ़ गई। यहां उन्होंने अपने-अपने स्थानों पर जाने के लिए जानकारी प्राप्त की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed