{"_id":"5a09f5664f1c1bd0408b679b","slug":"upmukhya-mantry-ki-surakha-ke-pukhta-bandobast","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपमुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए पुख्ता बंदोबस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपमुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए पुख्ता बंदोबस्त
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Nov 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
केशव प्रसाद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या मंगलवार को शहर में रहेंगे। उनके दौरे के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। जिला प्रशासन को मिले कार्यक्रम के अनुसार उपमुख्यमंत्री मंगलवार को दोपहर ढाई बजे बरेली से मुरादाबाद के लिए सड़क मार्ग से प्रस्थान करेंगे। तीन बजकर 50 मिनट पर वह कार से मुरादाबाद आएंगे।
इसके बाद शाम को चार बजे से रात को आठ बजे तक नगर निगम कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम दिल्ली रोड स्थित मधुबन गार्डन में होगा। इसके बाद रात्रि 11 बजे मुरादाबाद से नौचंदी एक्सप्रेस से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।
नगर निकाय चुनाव के लिए आचार संहिता लागू होने की वजह से उप मुख्यमंत्री पुलिस - प्रशासनिक अफसरों की मीटिंग नहीं लेंगे। आचार संहिता के चलते पुलिस - प्रशासन की ओर से भी जरूरी एहतियात बरते जाएंगे। लेकिन दौरा उपमुख्यमंत्री का है। लिहाजा पुलिस सुरक्षा में कोई चूक नहीं चाहती।