फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP: Young man killed for friendship with woman, dispute between married woman husband and friend

UP: महिला से मित्रता में युवक की गला रेतकर हत्या, विवाहिता के पति और दोस्त के बीच हुआ था विवाद, संभल का मामला

Fri, 07 Jun 2024 10:51 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रजपुरा (संभल)
अमर उजाला नेटवर्क, रजपुरा (संभल) Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 07 Jun 2024 10:51 AM IST
सार

संभल में महिला से मित्रता करना युवक को भारी पड़ गया। विवाहिता के पति और दोस्त के बीच जमकर विवाद हो गया। आरोप है कि पति ने दोस्त की हत्या कर दी। मामले में दंपती को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन
UP: Young man killed for friendship with woman, dispute between married woman husband and friend
संभल में युवक की हत्या - फोटो : संवाद

विस्तार

महिला से मित्रता की रंजिश में बुधवार रात गांव तुमरिया खादर निवासी लालता प्रसाद (26) की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। इससे पहले उसके साथ मारपीट भी की गई। बृहस्पतिवार को युवक का शव पड़ोस के ही गांव सैमरी के पास पड़ा मिला। उसके शरीर पर चोट और गले पर धारदार हथियार से रेतने के निशान हैं। मौके से एक बाइक भी बरामद हुई है।

विज्ञापन


युवक के पिता ने गांव की ही महिला और उसके पति समेत तीन लोगों पर घर से बुलाकर ले जाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना के विरोध में पुलिस ने दंपती समेत तीन लोगों पर केस दर्ज कर दंपती को हिरासत में ले लिया है। हिरासत में ली गई महिला युवक की मित्र बताई गई है।
विज्ञापन


रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव सोमवीर का पुत्र लालता प्रसाद खेती किसानी करता था। पिता सोमवीर ने बताया कि बुधवार शाम पांच बजे गांव के ही जयपाल और उसकी पत्नी  व धनारी क्षेत्र के गांव उधरन निवासी नेमपाल लालपता प्रसाद को घर से कहीं जाने के लिए बुलाकर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों किसी काम से रजपुरा जाने की बात कहते हुए लालता प्रसाद को बुलाकर ले गए और उसकी धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के दौरान लालता प्रसाद की पिटाई भी की गई। जिससे उसके शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं और गले पर धारदार हथियार का निशान है।

लालता प्रसाद का शव बृहस्पतिवार को तुमरिया खादर गांव से तीन किलोमीटर दूर स्थित गांव सैमरी के पास पड़ा मिला। सोमवीर का कहना है कि लालता प्रसाद की से मित्रता थी, जिससे उसका पति जयपाल लालता प्रसाद से रंजिश मानता था।  इसी रंजिश में योजना बनाकर लालता प्रसाद की हत्या की गई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर दंपती को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।  

लालता प्रसाद का महिला के पति से हुआ था विवाद 

 पिता ने बताया कि गांव के लोगों ने बताया कि महिला के पति से उनके बेटे का विवाद हुआ था। गांव सेमरी के कुछ लोग इस बात के गवाह हैं उन्होंने घटना की पुलिस को जानकारी दी है। यूपी 112 पुलिस भी मौके पर पहुंची थी लेकिन आपसी विवाद बताकर पुलिस को लौटा दिया गया। बताया कि यदि मामले को गंभीरता से लेती तो शायद उनके बेटे की जान बच सकती थी।



हत्या में दंपती समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दंपती को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। जाम आश्वासन के बाद खुलवा दिया गया था। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।-अनुकृति शर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed