{"_id":"661917397d5dcaf2f406ef2c","slug":"up-urban-voters-lose-out-to-villagers-there-was-less-enthusiasm-in-moradabad-city-in-last-voting-2024-04-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: ग्रामीणों से मात खा जाते हैं शहरी मतदाता, पिछले मतदान में शहर में कम दिखा उत्साह, गांवों में खूब डले वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ग्रामीणों से मात खा जाते हैं शहरी मतदाता, पिछले मतदान में शहर में कम दिखा उत्साह, गांवों में खूब डले वोट
Fri, 12 Apr 2024 04:43 PM IST
विमल शर्मा
नीलम सिंह, मुरादाबाद
नीलम सिंह, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 12 Apr 2024 04:43 PM IST
सार
मुरादाबाद में ग्रामीण क्षेत्र के मुकाबले में शहरी इलाकों में वोट डालने में लोग कम रुचि दिखाते हैं। इसकी तस्दीक पिछले लोकसभा के आंकड़े कर रहे हैं। इस बार इस आंकड़े को बढ़ाने के लिए प्रशासन शहरी मतदाताओं को जागरूक कर रहा है।
विज्ञापन
मतदान के लिए लाइन में लगी महिला वोटर
- फोटो : PTI
विस्तार
ग्रामीण क्षेत्र के मुकाबले शहरों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों की संख्या कहीं अधिक रहती है। इसके बाद भी मतदान प्रतिशत में शहरी मतदाता अक्सर पिछड़ जाते हैं। पिछले लोकसभा चुनाव के आंकड़े भी इस बात की तस्दीक करते हैं। पिछले चुनाव में मुरादाबाद जनपद का मतदान प्रतिशत 65.97 फीसदी था।
विज्ञापन
इसमें विधानसभा क्षेत्रों में सबसे कम मतदान प्रतिशत मुरादाबाद नगर का 58.66 फीसदी रहा। इस बार यह आंकड़े सकारात्मक प्रयास से बढ़ सकें, इसके लिए लोकसभा चुनाव में जिला प्रशासन की ओर से मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
मतदाता बढ़चढ़ कर मतदान कर सकें, इसके लिए प्रतिदिन कहीं- न कहीं जागरूकता कार्यक्रम हो रहे हैं। मतदान करने की शपथ दिलाई जा रही है। छह अप्रैल को दो, आठ अप्रैल को दो, नौ अप्रैल को चार, दस अप्रैल को दो, 12, 13, 14 और 15 अप्रैल को एक-एक जागरूकता कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन
इसमें ट्रांसजेंडर समुदाय की रैली, पोस्टर, सलोगन, पंतग, बॉडी व पेस पेंटिंग, महिला पिंक रैली, बाइक रैली, दिव्यांगजन की ट्राईसाइकिल रैली, पोस्ट कार्ड लेखन, रंगोली, ई-रिक्शा रैली, उर्वरक, बीज तथा पेस्टीसाइड विक्रेताओं व किसानों की गोष्ठी, गैस एजेंसियों, पेट्रोल पंप एसोसिएशन, कोटे आदि के माध्यम से गोष्ठी, विभिन्न समाज के मतदाताओं को जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक आदि प्रस्तावित हैं।
मुरादाबाद जनपद : कुल मतदान प्रतिशत 65.97
विधानसभा क्षेत्र मतदाता मतदान प्रतिशत
ठाकुरद्वारा 358448 260068 72.55
कांठ 365984 255959 69.94
कुंदरकी 374565 250825 66.96
बिलारी 348074 228397 65.62
मुरादाबाद ग्रामीण 376362 233693 62.09
मुरादाबाद नगर 505273 296382 58.66
विधानसभा क्षेत्र मतदाता मतदान प्रतिशत
ठाकुरद्वारा 358448 260068 72.55
कांठ 365984 255959 69.94
कुंदरकी 374565 250825 66.96
बिलारी 348074 228397 65.62
मुरादाबाद ग्रामीण 376362 233693 62.09
मुरादाबाद नगर 505273 296382 58.66
लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र : मतदान प्रतिशत 65.94
बढ़ापुर 350097 232967 66.5
कांठ 365984 255959 69.94
ठाकुरद्वारा 358448 260068 72.55
मुरादाबाद ग्रामीण 376362 233693 62.09
मुरादाबाद नगर 505273 296382 58.66
बढ़ापुर 350097 232967 66.5
कांठ 365984 255959 69.94
ठाकुरद्वारा 358448 260068 72.55
मुरादाबाद ग्रामीण 376362 233693 62.09
मुरादाबाद नगर 505273 296382 58.66