फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP: Reward one lakh will declared again Faheem ATM, absconds after taking parole

UP: फहीम एटीएम पर फिर घोषित होगा एक लाख का इनाम, पैरोल लेकर हो गया फरार, कर्नाटक-महाराष्ट्र में तलाश

Tue, 19 Dec 2023 09:47 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 19 Dec 2023 09:47 AM IST
सार

लूट के आरोपी फहीम एटीएम को तीन माह की पैरोल मिली थी। जेल से बाहर निकलने के बाद वह फरार हो गया। समय अवधि पूरी होने के बाद फहीम हाजिर नहीं हुआ तो सीतापुर जेल प्रशासन ने मुरादाबाद पुलिस को सूचना दी है।

विज्ञापन
UP: Reward one lakh will declared again Faheem ATM, absconds after taking parole
फहीम एटीएम - फोटो : संवाद

विस्तार

पैरोल लेकर फरार हुए कुख्यात अपराधी फहीम एटीएम पर फिर एक एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया जाएगा। डीआईजी 50 हजार का इनाम घोषित करते ही धनराशि बढ़वाने के लिए एडीजी के पास रिपोर्ट भेजेंगे। एडीजी पीसी मीना का कहना है कि रिपोर्ट मिलते ही धनराशि बढ़ा दी जाएगी।

विज्ञापन


उधर, पुलिस टीमें फहीम एटीएम की तलाश में कर्नाटक और महाराष्ट्र में दबिश दे रही हैं। कांठ के उमरी कलां निवासी फहीम एटीएम को हत्या के एक मामले में पांच मई 2022 को बिजनौर जेल से लाकर मुरादाबाद कोर्ट में पेश किया गया था।
विज्ञापन


यहां से लौटते समय फहीम एटीएम को पुलिस उसके कहने पर पाकबड़ा स्थित उसके एक रिश्तेदार के मकान में उसकी पत्नी से मिलाने ले गई थी। इस दौरान आरोपी पुलिस कर्मियों को बीयर पिलाकर कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर फरार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस पर बरेली जोन के एडीजी ने एक लाख का इनाम घोषित किया था।17 जून 2022 को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान उसे पाकबड़ा क्षेत्र में गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद उसे वापस बिजनौर जेल भेजा गया था। यहां से प्रशासनिक आधार पर फहीम को सीतापुर जेल स्थानांतरित कर दिया गया था।

आरोपी ने खुद को बीमार बताकर इलाज के लिए हाईकोर्ट ने अर्जी दाखिल की थी। 18 मई 2023 में उसे तीन माह की पैरोल सशर्त स्वीकृत कर दी थी लेकिन जेल से बाहर निकलते ही फहीम एटीएम फरार हो गया। समय अवधि पूरी होने के बाद फहीम हाजिर नहीं हुआ तो सीतापुर जेल प्रशासन की ओर से मुरादाबाद पुलिस को सूचना दी गई।

उसे हाजिर करने के लिए हाईकोर्ट ने भी मुरादाबाद पुलिस को आदेश दिए। इसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुट गई। एसएसपी की ओर से 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया। इसके बाद डीआईजी मुनिराज जी ने 50 हजार का इनाम घोषित कर दिया है।

आरोपी पर इनाम की राशि एक लाख बढ़ाने के लिए बरेली जोन के एडीजी को फाइल भेजने की तैयारी शुरू कर दी गई है।एडीजी पीसी मीना का कहना है कि अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि फरार आरोपी की गिरफ्तार करें।


रिपोर्ट मिलने पर इनाम की राशि भी बढ़ाई जाएगी। उधर, पुलिस टीमें कर्नाटक और महाराष्ट्र में उसकी तलाश में जुटी हैं। फरारी के दौरान उसके द्वारा कर्नाटक और महाराष्ट्र के अलग-अलग शहरों में घटनाएं की जाने की जानकारी मिली है। एसएसपी हेमराज मीना ने बताया कि फहीम एटीएम की तलाश में टीमें लगी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed