{"_id":"617f91d75c7a2a7c465d9db1","slug":"up-police-got-72-deputy-sp-chief-minister-administered-oath","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पुलिस को मिले 72 डिप्टी एसपी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिलाई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पुलिस को मिले 72 डिप्टी एसपी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिलाई शपथ
Mon, 01 Nov 2021 12:35 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Mon, 01 Nov 2021 12:35 PM IST
सार
सीएम योगी ने सोमवार को डॉ. बीआर आंबेडकर पुलिस अकादमी के मौदान में उत्तर प्रदेश पुलिस को 72 डिप्टी एसपी को उनकी जिम्मेदारी दी।
विज्ञापन
पासिंग आउट परेड के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
डॉ. बीआर आंबेडकर पुलिस अकादमी के मैदान में सोमवार सुबह पासिंग आउट परेड के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस को 72 डिप्टी एसपी मिल गए। इसमें 17 महिला डिप्टी एसपी हैं। पासिंग आउट परेड की सलामी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ली। इसके बाद मुख्यमंत्री पुलिस लाइन में आयोजित एमडीए के कार्यक्रम में शिरकत के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
जिसमें 17 महिला डिप्टी एसपी
डॉ. बीआर आंबेडकर पुलिस अकादमी में डिप्टी एसपी के 86 वें बैच की ट्रेनिंग 20 अक्तूबर 2020 को शुरू हुई थी। आउट डोर और इंडोर का कड़ा प्रशिक्षण पूरा करने के बाद नए अफसर ड्यूटी के लिए तैयार हो चुके हैं। 72 डिप्टी एसपी का ये बैच सोमवार सुबह पासिंग आउट परेड में शामिल हुआ। जिसमें 17 महिला डिप्टी एसपी हैं।
विज्ञापन
पुलिस अकादमी में पासिंग आउट परेड
मुख्यमंत्री का विमान मूंढापांडे हवाई अड्डे पर उतरा। यहां से वह हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन पहुंचे। यहां से कार द्वारा पुलिस अकादमी में पासिंग आउट परेड में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पास आउट हुए 86 भी बेच के डिप्टी एसपी को कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
सुकन्या शर्मा को सर्वोत्तम सर्वांग
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अलीगढ़ निवासी सुकन्या शर्मा को सर्वोत्तम सर्वांग होने बधाई दी और सम्मानित किया गया। आउट डोर में विवेक जावला और इंडोर में सुकन्या पहले स्थान पर रहे। इस दौरान पुलिस अकादमी के एडीजी जय नारायण सिंह, डीआईजी पूनम श्रीवास्तव समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।