फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP News Today Who was Salar Masood Ghazi

Salar Masood Ghazi: कौन था सालार मसूद गाजी, जिसके नाम पर संभल में मेला लगाने की मंजूरी नहीं मिली

Tue, 18 Mar 2025 05:13 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 18 Mar 2025 05:13 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में सय्यद सालार मसूद गाजी की दरगाह स्थित है। यहां उसकी याद में जेठ मेला का आयोजन होता है। आइए विस्तार से जानते हैं कौन था सय्यद सालार मसूद गाजी।
 

विज्ञापन
UP News Today Who was Salar Masood Ghazi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated

विस्तार

उत्तर प्रदेश के के संभल जिले में पुलिस-प्रशासन ने सय्यद सालार मसूद गाजी की याद में आयोजित होने वाले मेले के आयोजन को अनुमति प्रदान नहीं की है। इस पर अब राजनीति शुरू हो गई है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये हर मिली-जुली संस्कृति को खत्म कर रही है। ऐसे में सय्यद सालार मसूद गाजी चर्चा में है। आइए जानते हैं कौन था सय्यद सालार मसूद गाजी।

विज्ञापन

सय्यद सालार मसूद गाजी की याद में संभल में नेजा मेला लगाया जाता है। पुलिस ने कहा है कि जिस सय्यद सालार मसूद गाजी की याद में यह आयोजन किया जाता है वह मोहम्मद गजनवी का सेनापति था। इतिहास में इस बात का जिक्र है कि सालार मसूद ने लूटपाट और हत्याएं की थीं। पुलिस ने कहा है कि लुटेरे और हत्यारे की याद में मेला लगाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अगर इसके बाद भी किसी ने मेला लगाने की कोशिश की तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। संभल के चमन सराय में धार्मिक नगर नेजा कमेटी की ओर यह मेला आयोजित होता रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

महमूद गजनवी का भांजा था मसूद गाजी
रामजन्मभूमि पर हमले की कोशिश तो सोमनाथ मंदिर को कई बार लूटने वाले महमूद गजनवी के भांजे सालार मसूद गाजी ने भी की थी। दिल्ली, मेरठ, बुलंदशहर, बदायूं और कन्नौज के राजाओं को रौंदता हुआ, देवस्थानों को ध्वस्त करता हुआ बाराबंकी तक आ गया था। वह बहराइच पर आक्रमण कर अयोध्या पहुंचना चाहता था, पर 1034 ईसवी में कौशल के महाराजा सुहेलदेव ने उसे और उसकी एक लाख 30 हजार की सेना को भी खत्म कर दिया। अयोध्या सुहेलदेव की उपराजधानी थी।

विज्ञापन

यहां स्थित है सय्यद सालार मसूद गाजी की दरगाह
उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में सय्यद सालार मसूद गाजी की दरगाह स्थित है। यहां उसकी याद में जेठ मेला का आयोजन होता है। करीब एक माह तक चलने वाले मेले में जियारत करने के लिए बड़ी संख्या में जायरीन पहुंचते हैं। इसमें आम लोगों के साथ-साथ नामी लोग भी शिरकत करते रहे हैं। 

करीब एक हजार साल से लग रहा नेजा मेला
करीब एक हजार वर्ष से आयोजित होने वाले संभल के नेजा मेले का आयोजन इस बार नहीं होगा। पुलिस की ओर से कानून व्यवस्था न बिगड़े इसको देखते हुए अनुमति देने से इन्कार कर दिया है। यह दावा है धार्मिक नगर नेजा कमेटी के अध्यक्ष शाहिद हुसैन मसूदी का।

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed