फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP News : Bhupendra Choudhary dominated in UP, but lost two elections

Bhupendra Choudhary : दो चुनाव हारे पर संगठन में बना रहा यूपी में 'भाजपा के चौधरी' का दबदबा

Fri, 26 Aug 2022 02:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 26 Aug 2022 02:23 AM IST
सार

UP News :दस साल के अंतर में लड़े गए ये दोनों चुनाव वह हार गए थे लेकिन संगठन में न तो उनका कद कम हुआ और न ही दबदबा। वह संगठन में आगे बढ़ते रहे। वर्ष 1999 में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा ने संभल से भूपेंद्र सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया था। उस वक्त उनके सामने चुनाव मैदान में सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव थे।

विज्ञापन
UP News : Bhupendra Choudhary dominated in UP, but lost two elections
भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

संगठन से जुड़े कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह राजनीतिक सफर में दो बार चुनाव लड़े थे। दस साल के अंतर में लड़े गए ये दोनों चुनाव वह हार गए थे लेकिन संगठन में न तो उनका कद कम हुआ और न ही दबदबा। वह संगठन में आगे बढ़ते रहे।

विज्ञापन


वर्ष 1999 में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा ने संभल से भूपेंद्र सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया था। उस वक्त उनके सामने चुनाव मैदान में सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव थे। इस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। भूपेंद्र सिंह को 143596 मत मिले थे। जबकि मुलायम सिंह यादव 259430 वोट पाकर विजयी हुए थे। 
विज्ञापन


भूपेंद्र सिंह ने दूसरा चुनाव दस साल बाद 2009 में लड़ा था। इस बार मौका मुरादाबाद पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव का था। यहां से बसपा विधायक रहे राजीव चन्ना ने लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए इस्तीफा दे दिया था। इस उपचुनाव में भी भूपेंद्र सिंह को हार मिली थी। बसपा के बलराम सैनी विजयी रहे थे। इन दो चुनावों में हार के बाद भी भूपेंद्र सिंह संगठन में मजबूती के साथ उभरते रहे। संगठन में उनका प्रभाव निरंतर बढ़ता रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2016 में भूपेंद्र सिंह पहली बार एमएलसी बने। हाल भी उन्हें फिर एमएलसी बनाया गया। संगठन से सत्ता तक का सफर तय करते हुए वह पहली योगी सरकार में राज्य मंत्री और 2019 तथा 2022 में कैबिनेट मंत्री बने।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed