फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP: Moradabad division reached first place in state in wheat procurement, effect of strictness visible

UP: गेहूं खरीद मामले में प्रदेश में पहले स्थान पर पहुंचा मुरादाबाद मंडल, मंडलायुक्त की सख्ती का दिखा असर

Sun, 12 May 2024 10:04 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 12 May 2024 10:04 AM IST
सार

गेहूं खरीदने के मामले में मुरादाबाद मंडल प्रदेश में पहले स्थान पर है। दूसरे स्थान पर झांसी बना हुआ है। मंडलायुक्त मुरादाबाद ने सख्ती के साथ गेहूं को दूसरे प्रांतों को भेजने पर लगाम लगा दी थी। इसका असर दिखाई दिया है। 

विज्ञापन
UP: Moradabad division reached first place in state in wheat procurement, effect of strictness visible
गेहूं के लगे ढेर - फोटो : संवाद

विस्तार

मंडलायुक्त की सख्ती के बाद गेहूं दूसरे प्रांतों को भेजने पर लगाम लगी है। विभाग के अधिकारियों का मानना है कि इसी कारण मुरादाबाद मंडल गेहूं क्रय मामले में प्रदेश में पहले स्थान पर पहुंच गया है। इधर मुरादाबाद जिला भी गेहूं की सरकारी खरीद के मामले में मुरादाबाद जिला मंडल में पहले स्थान पर आ गया  है।  

विज्ञापन


शासन की तरह से जारी आंकड़ों के अनुसार लक्ष्य के अनुसार मुरादाबाद जिले के क्रय केंद्रों से 27886 मीटरी टन (36.69 प्रतिशत) गेहूं की खरीद हुई है। दूसरे नंबर पर आए संभल जिले ने अभी तक 25.67 प्रतिशत गेहूं क्रय किया है। इसी प्रकार  रामपुर जिले ने 20.10 प्रतिशत, बिजनौर जिले ने 19.28 प्रतिशत और अमरोहा जिले में सबसे कम 7.29 प्रतिशत की खरीद की है। 
विज्ञापन


इस मामले में 29 अप्रैल को आए प्रदेश के नोडल अधिकारी कामता प्रसाद सिंह ने कम खरीद करने  पर अमरोहा और बिजनौर के अधिकारियों को फटकार लगाई थी। कुछ एजेंसियों के अधिकारियों पर भी सख्त कार्रवाई करने की हिदायत दी थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारे में मुरादाबाद के डिप्टी आरएमओ राजेश्वर प्रताप सिंह ने बताया कि जिले के 86 क्रय केंद्रों से खरीद बढ़ाने के लिए रात दिन प्रयास किया जा रहा है। बाहर जाने वाले गेंहू की खेप को रोकने के लिए एडीएम प्रशासन ने गोदामों पर छापा भी मारा था। इसी कारण गेहूं की खरीदारी बढ़ी है। अभी खरीद तेजी के साथ आगे बढ़ने की संभावना है। 

मंडल स्तर पर 23.26 प्रतिशत की खरीद  

मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने बाहरी प्रांतों में गेहूं भेजने पर रोक लगाने के सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने  पुलिस अधिकारियों को भी सहयोग देने की हिदायत दी थी। समझा जाता है कि इसी कारण खरीदारी  धीरे धीरे बढ़ते हुए प्रदेश में नंबर एक पर पहुंच गई है।  



मुरादाबाद मंडल में अभी तक क्रय केंद्रों से  94190 मीटरी टन अर्थात लक्ष्य की तुलना में 23.26 प्रतिशत गेहूं की खरीद हुई है। प्रदेश में दूसरे नंबर पर आए झांसी मंडल ने 23.11 प्रतिशत गेहूं की खरीद की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed