फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP me BJP ki lahar

उत्तर प्रदेश में भाजपा की लहर

Wed, 15 Nov 2017 12:39 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 15 Nov 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
UP me BJP ki lahar
केशव प्रसाद मौयऱ - फोटो : अमर उजाला
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की लहर है। निकाय चुनाव में एतिहासिक विजय होगी। विकास भाजपा का पेटेंट है। देश की राजनीति का एक ही मुद्दा है विकास। विकास हमारा नारा नहीं संकल्प है। निकाय चुनाव में संकल्प पत्र लेकर आए हैं, जो रोड मैप है। संकल्प पत्र को जनता के सामने रखा है। भाजपा विकासवादी पार्टी है।
विज्ञापन


मुरादाबाद उद्योग की नगरी है, जहां चहुंमुखी विकास होगा। प्रदेश में कानून व्यवस्था सख्त है। अब कोई बूथ कैप्चर नहीं कर सकेगा। निष्पक्ष चुनाव होगा। सपा-बसपा में बौखलाहट है, कांग्रेस का प्रदेश में कोई वजूद नहीं है। जनता अब भाजपा के साथ है। सपा-बसपा-कांग्रेस की तिकड़ी से ज्यादा ताकतवर भाजपा कार्यकर्ता है।
विज्ञापन


मौर्य दिल्ली रोड स्थित गेस्ट हाउस में भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद किसानों का कर्जा माफ किया। महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रदेश में एंटी रोमियो टीम का गठन कर अभियान चलाया। यूपी में भूमाफिया से जमीनों को कब्जों से मुक्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा की सरकार जनता के लिए बनी है। अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया। जिन अपराधियों ने पुलिस से टकराने की कोशिश की उन्हें यमलोक भेजने का काम पुलिस ने किया। रोजगार, कानून व्यवस्था और विकास भाजपा की प्राथमिकता है। उत्तर प्रदेश विकास के पथ पर बढ़ता हुआ दिखाई देगा।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जो काम सपा और बसपा की सरकारों में नहीं हो सके उन्हेें पूरा किया जाएगा। निकाय चुनाव जिताइये बकाया काम कराया जाएगा। सरकार का खजाना आपके पास है। विकास की चाबी आपके पास है। गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर मिलेगा। बिजली के तार अंडरग्राउंड हो जाएंगे, जिससे सड़कें चौड़ी हो जाएंगी।

चौराहों पर दुकानों चला रहे गरीबों को अन्य स्थानों पर रोजगार देकर अतिक्रमण हटाया जाएगा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का मान दुनिया में बढ़ा है। अमेरिका नरेंद्र मोदी को वीजा नहीं दे रहा था, लेकिन अब वहां भाजपा के नारे की तर्ज पर नारा बनाकर चुनाव लड़ा जाता है। पाकिस्तान को भारतीय सेना ने अपनी सामर्थ्य दिखाई है।

चीन की सीमा पर सेना पहुंचाकर उसकी चेतावनी का जवाब दिया है। उप मुख्यमंत्री ने महापौर पद के प्रत्याशी विनोद अग्रवाल, ठाकुरद्वारा नगर पालिका प्रत्याशी राजपाल सिंह, बिलारी प्रत्याशी ज्योति, नगर पंचायत कांठ प्रत्याशी राजपाल प्रजपति, भोजपुर प्रत्याशी असलम अंसारी, अगवानपुर प्रत्याशी रविता रानी, पाकबड़ा प्रत्याशी ओमवती देवी, कुंदरकी प्रत्याशी नीलम सैनी, ढकिया प्रत्याशी भूरी बेगम को जिताने की अपील की। इससे पूर्व मौर्य ने विनोद अग्रवाल के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया।

इस मौके पर निकाय चुनाव प्रभारी शिवनाथ सिंह यादव, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सैनी, राज्यमंत्री भूपेंद्र सिंह, एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त, महानगर अध्यक्ष महेंद्र गुप्ता, विधायक रितेश गुप्ता, रामवीर सिंह, ब्लाक प्रमुख ललित कौशिक, मनमोहन सैनी, गिरीश वर्मा, नत्थू कश्यप, अंजू लोचब, डॉ. शैफाली सिंह, राजीव गुप्ता, विपिन गुप्ता, अनुराग सिंह, प्रिया अग्रवाल, सुनीता शर्मा, मदालसा शर्मा, राकेश शर्मा, राहुल शर्मा, विनीत गुप्ता, गजेंद्र चौधरी आदि मौजूद थे।
 

अखिलेश तनाव में, अच्छे डाक्टर से दवा लें : केशव
 उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव तनाव में हैं, उन्हें अच्छे डाक्टर से दवा लेनी चाहिए। उन्हें प्रदेशभर से जानकारी मिल रही है कि निकाय चुनाव में सपा हार रही है। अगर निकाय चुनाव हार गए तो आगामी लोक सभा चुनाव में खाता भी नहीं खोल पाएंगे।

गौशालाएं खोलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अब तक पशुवाड़ा होते थे, लेकिन उन्हें बदलकर प्रत्येक नगर क्षेत्र में कान्हा उपवन शुरू किए जाएंगे। उत्तर प्रदेश के विकास पर कहा कि विकास हमारा संकल्प है और आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश विकास के पथ पर बढ़ता हुआ दिखाई देगा।



मुस्लिम महिलाओं ने की टिकट न मिलने की शिकायत
 भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में कुछ मुस्लिम महिलाएं उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मिलने मंच के निकट पहुंच गईं। मौर्य से महिलाओं ने कहा कि उन्हें चुनाव लड़ने के लिए टिकट नहीं दी गई। मौर्य ने कहा कि सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं की टिकट दी गई है। जिन वार्डों में सक्रिय मुस्लिम कार्यकर्ता हैं उन्हें टिकट मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed