फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP Lok Sabha Election 2024 Moradabad Lok Sabha Seat BJP vs Congress Candidates Win Prediction

UP: यूपी की इस सीट पर 72 साल में पहली बार होगा उपचुनाव या मिलेंगीं पहली महिला सांसद... भाजपा-सपा की सीधी टक्कर

Sun, 02 Jun 2024 01:55 PM IST
शाहरुख खान मोहम्मद सलाम खां, अमर उजाला, मुरादाबाद
मोहम्मद सलाम खां, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 02 Jun 2024 01:55 PM IST
सार

मुरादाबाद सीट पर अभी तक उपचुनाव नहीं हुआ है। महिलाओं को भी जीत नहीं मिली है। भाजपा प्रत्याशी सर्वेश सिंह के जीतने पर मुरादाबाद सीट पर पहली बार उपचुनाव होगा। 
सपा के हाथ लगी जीत तो रुचिवीरा जिले की पहली महिला सांसद बनेंगी।

विज्ञापन
UP Lok Sabha Election 2024 Moradabad Lok Sabha Seat BJP vs Congress Candidates Win Prediction
UP Lok Sabha Election 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद लोकसभा सीट पर भाजपा-सपा के बीच हुई सीधी टक्कर में जनता का जो भी जनादेश होगा, वह नया इतिहास बनाएगा। भाजपा प्रत्याशी स्वर्गीय सर्वेश सिंह की जीत होने पर 72 साल में मुरादाबाद लोकसभा सीट पर पहली बार उपचुनाव होगा। अगर सपा उम्मीदवार रुचिवीरा के सिर जीत का सेहरा बंधा तो वह मुरादाबाद से पहली महिला सांसद होंगी। 
विज्ञापन


वहीं दोनों दलों के नेता अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। फिलहाल सभी की नजरें चार जून को होने वाली मतगणना पर है। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में मुरादाबाद लोकसभा सीट पर 19 अप्रैल को मतदान हुआ था। यहां भाजपा से सर्वेश सिंह, सपा से रुचिवीरा और बसपा से इरफान सैफी समेत 12 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रहे। 
विज्ञापन


अपना सांसद चुनने के लिए 2059578 मतदाताओं में से 1280706 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जो 62.18 फीसदी था। मतदान के दूसरे दिन 20 अप्रैल को भाजपा प्रत्याशी सर्वेश सिंह का निधन हो गया। मतदान के दिन भाजपा और सपा में सीधी टक्कर देखने को मिली। हाथी की चाल सुस्त रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यही स्थिति मुरादाबाद लोकसभा क्षेत्र की सभी पांचों विधानसभा क्षेत्रों में रही। नगर विधानसभा क्षेत्र में हिंदू-मुस्लिम मतदाताओं में 19-20 का फर्क है। मतदान के दिन यहां भाजपा-सपा के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली थी। मिश्रित आबादी वाले केंद्रों पर मतदान प्रतिशत अधिक रहा। 

शहर की तुलना में देहात विधानसभा क्षेत्र में मुस्लिम मतदाताओं की संख्या अधिक है। मुस्लिम मतों में बिखराव कम ही देखने को मिला। ऐसे में यहां कमल पर साइकिल की रफ्तार भारी पड़ती दिखाई दी थी। इस विधानसभा में 59.29 फीसदी वोट पड़े हैं।

कांठ विधानसभा क्षेत्र में भी भाजपा-सपा में टक्कर रही। मुस्लिम मतों में यहां बिखराव देखने को नहीं मिला। इस विधानसभा क्षेत्र में कुल 66.65 प्रतिशत मतदान हुआ। ठाकुरद्वारा विधानसभा क्षेत्र में कुल 68.70 प्रतिशत वोट डाले गए। जो पिछले लोकसभा चुनाव की तुलना में 1.7 फीसदी वोट अधिक था। इस विधानसभा में सपा-भाजपा के बीच कांटे की टक्कर रही।

बसपा लड़ाई से बाहर दिखाई दी। बसपा परंपरागत मतदाताओं तक ही सीमित होकर रह गई। मुरादाबाद लोकसभा क्षेत्र में शामिल बिजनौर जिले की बढ़ापुर विधानसभा क्षेत्र में 61.99 प्रतिशत मतदान हुआ है। जबकि 2019 में 60 फीसदी वोट पड़े थे। यहां भी भाजपा और सपा में सीधी टक्कर देखने को मिली थी।
 

मंडल में रामपुर, संभल, बिजनौर को मिलीं महिला सांसद
मुरादाबाद। मंडल में रामपुर, संभल और बिजनौर को महिला सांसद मिल चुकी हैं। बिजनौर लोकसभा सीट से वर्ष 1985 में कांग्रेस के टिकट पर पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार, वर्ष 1989 में बसपा के टिकट पर पूर्व मुख्यमंत्री मायावती और वर्ष 1998 में सपा के टिकट पर ओमवती ने जीत दर्ज की थी।

 

वहीं रामपुर लोकसभा सीट से बेगम नूरबानो वर्ष 1996 और 1999 में विजयी हुईं। इस सीट पर फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा ने वर्ष 2004 और 2009 में जीत दर्ज की। संभल लोकसभा सीट पर शांति देवी ने वर्ष 1977 और 1984 में जीत दर्ज की थी।

वर्ष सांसद पार्टी
1952 रामसरन कांग्रेस
1952 रामसरन कांग्रेस
1962 सैयद मुजफ्फर हुसैन निर्दलीय
1967 ओम प्रकाश त्यागी जनसंघ
1971 वीरेंद्र अग्रवाल जनसंघ
1977 गुलाम मोहम्मद खान जनता पार्टी
1980 गुलाम मोहम्मद खान जनता पार्टी
1984 हाफिज मोहम्मद सिद्दीक कांग्रेस
1989 गुलाम मोहम्मद खान जनता दल
1991 गुलाम मोहम्मद खान जनता दल
1996 डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क सपा
1998 डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क सपा
1999 चंद्र विजय सिंह अ.भा.लो. कांग्रेस
2004 डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क सपा
2009 मोहम्मद अजहरुद्दीन कांग्रेस
2014 सर्वेश सिंह भाजपा
2019 डॉ. एसटी हसन सपा


   



 

2024 के लोकसभा चुनाव के विधानसभावार मतदान प्रतिशत
विधानसभा क्षेत्र कुल मतदाता कुल मतदान मत प्रतिशत
बढ़ापुर 360352 226853 62.95
कांठ 391579 261043 66.66
ठाकुरद्वारा 377841 259805 68.76
मुरादाबाद देहात 391674 232590 59.38
मुरादाबाद नगर 538132 300415 55.83
योग 2059578 1280706 62.18



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed