फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP Jodo Yatra: Congress padyatra Moradabad today, will put shortcomings BJP government front public

यूपी जोड़ो यात्रा: मुरादाबाद में कांग्रेस की पदयात्रा निकली, भाजपा सरकार की खामियों को जनता के सामने रखा

Tue, 26 Dec 2023 10:44 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 26 Dec 2023 10:44 AM IST
सार

कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा अमरोहा जिले से मुरादाबाद पहुंच चुकी है। मंगलवार को डिप्टी गंज से शुरू होकर यात्रा कोहिनूर तिराहे तक पहुंचेगी। इसके बाद रामपुर जिले में प्रवेश करेगी। 

विज्ञापन
UP Jodo Yatra: Congress padyatra Moradabad today, will put shortcomings BJP government front public
यूपी जोड़ो यात्रा के तहत कांग्रेसियों की पदयात्रा - फोटो : संवाद

विस्तार

कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा मंगलवार से शहर में भ्रमण करेगी। बुधवार को देहात क्षेत्र में पदयात्रा कर कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता भाजपा की जनविरोधी नीतियों से लोगों को अवगत कराएंगे। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं। यहां से 27 दिसंबर को यात्रा रामपुर में प्रवेश करेगी।

विज्ञापन


कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा मंगलवार की सुबह दस बजे डिप्टी गंज से शुरू होगी। यहां से यात्रा बारादरी, तहसील स्कूल, जामा मस्जिद से होकर गलशहीद, करुला, कोहिनूर तिराहे पर समाप्त होगी। कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता माहौल बनाने में जुटे हैं। मुरादाबाद में यात्रा के रूटों पर कांग्रेस नेताओं के बोर्ड व फ्लेक्स लगाए हुए हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस के नेता शहर को नए रंग में रंगना चाहते हैं। कांग्रेस नेताओं की निगाह यात्रा के जरिए लोकसभा चुनाव पर टिकी होगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद ने बताया कि यात्रा अमरोहा से शहर में आ गई है। 26 दिसंबर की सुबह दस बजे यात्रा कचहरी चौराहे से शुरू होगी और कोहिनूर तिराहे पर यात्रा का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


27 की सुबह यात्रा कोहिनूर तिराहे से कुंदरकी पहुंचेगी। बिलारी से शाहाबाद रोड पर मुड़ जाएगी। रामपुर जिले में पदयात्रा धर्मपुर गांव से रामपुर में प्रवेश करेगी। पदयात्रा के दौरान कांग्रेस नेता भाजपा की संविधान विरोधी और जन विरोधी नीतियों के बारे में जनता को बताएंगे।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed