फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP: Iran Faiza is love with Moradabad Diwakar, love story started from internet

UP: ईरान की फायजा को मुरादाबाद के दिवाकर से इश्क, इंटरनेट से शुरू हुई लव स्टोरी, विदेश जाकर रिश्ता किया पक्का

Mon, 18 Mar 2024 11:11 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 18 Mar 2024 11:11 AM IST
सार

मुरादाबाद के यूट्यूबर दिवाकर ने ईरान की युवती से सगाई कर ली है। दोनों की दोस्ती इंटरनेट के माध्यम से हुई थी। इसके बाद वह लगातार बात करने लगे। इस बीच युवक ने ईरान में जाकर युवती के परिजनों से मुलाकात कर रिश्ता पक्का किया। यह लव स्टोरी चर्चा में बनी हुई है। 

विज्ञापन
UP: Iran Faiza is love with Moradabad Diwakar, love story started from internet
मुरादाबाद के दिवाकर ने की ईरान की युवती से शादी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुरादाबाद के यूट्यूबर ने इंटरनेट के माध्यम से ईरान की कुड़ी फायजा से दोस्ती की। फिर दोनों का प्यार इतना परवान चढ़ा कि युवक ने ईरान पहुंचकर युवती के परिवार से रिश्ता पक्का कर लिया। दोनों परिवारों की रजामंदी से सगाई की रश्म पूरी कर ली हैं। दोनों अयोध्या और ताजमहल देखने के बाद शादी करेंगे।

विज्ञापन


शहर के आशियाना की इंद्रप्रस्थ कालीनों निवासी दिवाकर कुमार एक प्रोफेशनल यूट्यूबर हैं। फेसबुक पर दिवाकर और ईरान की रहने वाली फायजा के बीच तीन साल पहले बातचीत हुई। धीरे-धीरे दोनों की बातचीत दोस्ती में बदल गई। दोनों ने एक दूसरे से मिलने का प्लान बनाया।
विज्ञापन


व्हाट्सएप कॉल पर दोनों की बातचीत होती थी। युवक अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए जुलाई 2023 में टूरिस्ट वीजा लिया। इसके बाद वह फायजा के ईरान के हमादान स्थित घर गया। वहां युवती के परिवार ने दिवाकर का स्वागत किया। फायजा के पिता मसूद अखरोट की खेती करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती के किसान परिवार ने दिवाकर का दामाद की तरह खातिरदारी की। बातचीत के दौरान दोनों पक्ष शादी के लिए तैयार हो गए। शादी के लिए ईरान की कानूनी प्रक्रिया भी करा ली गई। दिवाकर 45 दिन बाद ईरान से स्वदेश लौट आया। तीन दिन पहले फायजा अपने पिता के साथ मुरादाबाद आ गईं।

यहां भी बैंड बाजे के साथ शुक्रवार को दोनों की सगाई की गई। एक दूसरे ने अंगूठी भी पहनाई। दिवाकर ने कहा कि उसके परिवार की तरफ से कोई पाबंदी नहीं है। फायजा अपने धर्म के हिसाब से भी यहां रह सकती है। ईरान की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। शीघ्र ही दोनों अब शादी कर एक दूजे के हो जाएंगे।

राममंदिर व ताजमहल का करेंगे दीदार

दिवाकर की प्रेमिका फायजा और उसके पिता मसूद का कहना है कि उन्होंने अयोध्या के श्री राम मंदिर और आगरा में प्यार की निशानी ताजमहल का काफी नाम सुना है। प्लान कर दोनों परिवार दर्शन के लिए निकलेंगे। दोनों स्थान देखने के बाद 20 दिन के अंदर अपने वतन वापस लौट जाएंगे।

स्पेशल मैरिज एक्ट होगा लागू

वरिष्ठ अधिवक्ताओं का कहना है कि हिंदू-मुस्लिम के मामले में स्पेशल मैरिज एक्ट लागू होगा। इसके लिए पहले डीएम के यहां आवेदन करना होगा। आवेदन में बताना होगा कि दोनों बालिग हैं। अपनी मनमर्जी से दोनों शादी करना चाहते हैं। इस मामले में पुलिस जांच करेगी। इस मामले में संबंधित दूतावास को रिपोर्ट भेजी जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed